Amit Shah In Kurukshetra: अमित शाह ने कुरुक्षेत्र के लाडवा में संबोधित की तीसरी रैली, राहुल गांधी को दी चुनौती

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आज शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के लाडवा में तीसरी रैली को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले शाह अंबाला में रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा- हरियाणा में जब कांग्रेस सरकार थी तो 3D काम करती थी।

Amit Shah In Kurukshetra: अमित शाह ने कुरुक्षेत्र के लाडवा में संबोधित की तीसरी रैली, राहुल गांधी को दी चुनौती

Amit Shah In Kurukshetra: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आज शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के लाडवा में तीसरी रैली को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले शाह अंबाला में रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा- हरियाणा में जब कांग्रेस सरकार थी तो 3D काम करती थी। जिसमें डीलर-दलाल और दिल्ली में बैठा दामाद शामिल है। शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस दलितों पर अत्याचार करती है। लोग अभी गोहाना और मिर्चपुर कांड भूले नहीं हैं।

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा पर शाह ने कसा तंज

वहीं अमित शाह ने कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा के बहाने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा पर तंज कसा। शाह ने कहा कि हुड्‌डा की मानसिकता है कि दलित बहन सैलजा को प्रचार के लिए बुलाया तो वे हार जाएंगे। बता दें कि शाह ने इससे पहले रेवाड़ी रैली में कहा था कि सेना में भर्ती होने वाले हर अग्निवीर को पेंशन वाली नौकरी देंगे। कांग्रेस वाले सेना का सम्मान नहीं करते। कांग्रेस ने सेनाध्यक्ष को गुंडा कहा था।

अमित शाह ने राहुल गांधी को दी चुनौती

इतना ही नही अमित शाह ने राहुल गांधी को भी चुनौती दी। उन्होंने कहा- हरियाणा में कांग्रेस सरकार में डीलर-दलाल नियुक्ति पत्र देते थे, लेकिन BJP में डाकिया देकर आता है। भाजपा सरकार ने डीलर-दामाद का नामोनिशान मिटा दिया। बता दें कि शाह ने राहुल गांधी को चुनौती दी कि वह कांग्रेस शासित राज्यों में MSP लागू करके दिखाएं। शाह ने दोहराया कि हरियाणा में कांग्रेस की रैली में पाकिस्तान के नारे लगे।

शाह बोले कि राहुल गांधी आरक्षण खत्म करना चाहते हैं, लेकिन जब तक भाजपा सरकार है, आरक्षण खत्म नहीं करने देंगे। शाह ने राहुल गांधी को कश्मीर में धारा 370 दोबारा लागू करने का भी चैलेंज दिया। जानकारी के मुताबिक शाह अंबाला के बाद कुरुक्षेत्र के लाडवा में रैलियां करेंगे। वो यहां 4 दिन पहले भी  हरियाणा में प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने फतेहाबाद के टोहाना और यमुनानगर के जगाधरी में रैली की थी।