Gyanwapi News: ज्ञानवापी के बाहर नमाजियों ने किया हंगामा, पुलिसकर्मियों से की नोकझोंक

काशी में सावन की शिवरात्रि और जुमे की नमाज के दिन माहौल गरमा गया। ज्ञानवापी मस्जिद के बाहर 500 से ज्यादा नमाजियों ने हंगामा कर दिया है। नमाजियों ने ज्ञानवापी में नमाज पढ़ने और एंट्री से इनकार कर दिया है।

Gyanwapi News: ज्ञानवापी के बाहर नमाजियों ने किया हंगामा, पुलिसकर्मियों से की नोकझोंक

Gyanwapi News: काशी में सावन की शिवरात्रि और जुमे की नमाज के दिन माहौल गरमा गया। ज्ञानवापी मस्जिद के बाहर 500 से ज्यादा नमाजियों ने हंगामा कर दिया है। नमाजियों ने ज्ञानवापी में नमाज पढ़ने और एंट्री से इनकार कर दिया है।

काशी विश्वनाथ धाम के पास बन रहे गेट को लेकर हुआ हंगामा

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिसकर्मियों और नमाजियों की तीखी नोकझोंक हो गई। दरअसल, बीते गुरुवार को प्रशासन काशी विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwanath Dham) के गेट संख्या -4 से सटाकर ज्ञानवापी के नमाजियों के लिए एक नया अस्थायी गेट बनवा रहा था। लेकिन नमाजियों ने विरोध किया तो प्रशासन ने गेट बनाने का फैसला वापस ले लिया। हालांकि, उस वक्त तक गेट की चौखट बन चुकी थी। जिसके बाद प्रशासन ने कहा था रात में इसे भी हटवा देंगे। लेकिन आज दोपहर में नमाजी जब पहुंचे तो देखा वहां से चौखट नहीं हटी थी। जिस पर उन्होंने हंमागा करना शुरू कर दिया। फिलहाल, आला अफसर नमाजियों को समझाने में जुटे हुए हैं।

ये प्रशासन की मनमानी- शहर मुफ्ती

वहीं शहर मुफ्ती डॉ. अब्दुल बातिन नोमानी (City Mufti Dr. Abdul Batin Nomani) ने कहा- कल भी हमने विरोध किया था, आज भी हम विरोध कर रहे हैं। गेट तो नहीं लगने दिया, लेकिन जितना काम पहले हो चुका है, वो भी हटाया जाए। उसकी बुनियाद यानी चौखट भी हटाई जाए। ये प्रशासन की मनमानी है। उन्होंने आगे बताया कि ADM सिटी ने कहा था कि रात 1 बजे तक हम सब कुछ हटवा देंगे। आपकी सारी मांगे पूरी होंगी। इंतजार करता रहे, अब ADM सिटी (ADM City) खुद ही कह रहे हैं कि गेट तो नहीं लग पाएगा, लेकिन जो बन गया है, वो नहीं हट पाएगा।