Goa Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस ने गोवा में पूर्व केंद्रीय मंत्री खलप और फर्नांडिस को चुनावी मैदान में उतारा

कांग्रेस ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए क्रमश: उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा से पूर्व केंद्रीय मंत्री रमाकांत खलप और विरियाटो फर्नांडीस की उम्मीदवारी की घोषणा की।

Goa Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस ने गोवा में पूर्व केंद्रीय मंत्री खलप और फर्नांडिस को चुनावी मैदान में उतारा

Goa Lok Sabha Elections 2024 : शनिवार को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने उत्तरी गोवा से पूर्व केंद्रीय मंत्री रमाकांत खलप और दक्षिणी गोवा से  विरियाटो फर्नांडीस को उम्मीदवार घोषित किया है। खलप और फर्नांडीस की उम्मीदवारी की घोषणा पार्टी कार्यकर्ताओं के गुस्से और आलोचना के बाद की गई। कांग्रेस ने टिकट वितरण में देरी की, इस वजह से कार्यकर्ताओं ने अपना रोष जाहिर किया।

कांग्रेस ने उत्तरी और दक्षिणी गोवा के उम्मीदवारों की घोषणा 

इससे पहले, साउथ गोवा में सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा, वरिष्ठ नेता गिरीश चोडनकर और एल्विस गोम्स चुनावी दौड़ में शामिल थे। इस बीच, गोवा कांग्रेस महासचिव विजय भिके और उपाध्यक्ष सुनील कावथंकर के उत्तरी गोवा से चुनाव लड़ने की चर्चा थी, हालांकि पार्टी ने खलप और फर्नांडीस को चुना।

1996 में खलप ने कांग्रेस के उम्मीदवार को 10,545 वोटों से हराया था

खलप 1996 में महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अमृत कंसार को 10,545 वोटों से हराया था। विरियाटो फर्नांडिस ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि यह टिकट गोवा के उन सभी लोगों का है, जो पर्यावरण विनाश और महंगाई से पीड़ित हैं।

लोग मंहगाई और एलपीजी के दर में वृद्धि से परेशान

उन्होंने आगे कहा, “हमारे एसटी लोग अपने अधिकारों के लिए आंदोलन कर रहे हैं, महिलाएं महंगाई और एलपीजी की दर में वृद्धि के कारण पीड़ित हैं और गोवा में कई मुद्दे हैं। यह मेरे लिए उनके मुद्दों को संसद में उठाने का एक अवसर है और मुझे यकीन है कि मैं यह चुनाव जीतूंगा।''