Priyanka Chopra In Ayodhya: राम लला के दर्शन करने पहुंची देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, पति निक और बेटी संग आई नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति सिंगर निक जोनस के साथ रामनगरी अयोध्या पहुंचीं। जहां वह अपने परिवार के साथ भगवान रामलला के दर्शन करेंगी। अयोध्या पहुंची प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Priyanka Chopra In Ayodhya: राम लला के दर्शन करने पहुंची देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, पति निक और बेटी संग आई नजर

Priyanka Chopra In Ayodhya:  बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति सिंगर निक जोनस के साथ रामनगरी अयोध्या पहुंचीं। जहां वह अपने परिवार के साथ भगवान रामलला के दर्शन करेंगी। अयोध्या पहुंची प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ बेटी मालती मैरी जोनस भी है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी उनके साथ रामलला के दर्शन करने पहुंची हैं।

ट्रेडिशनल लुक में नजर आये निक-प्रियंका

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ मुंबई में एक इवेंट में शामिल होने के लिए भारत आई हैं। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा लेमन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं, वहीं पति निक जोनस ऑफ व्हाइट कलर के कुर्ता-पजामा में नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने लाल कलर की साड़ी में पहनी हुई हैं।

रामलला के दर्शन करने पहुंचे ये सेलेब्स

राममंदिर का उद्घाटन में देश विदेश से कई लोग शामिल हुए थे। वहीं बॉलीवुड के भी कई बड़े कलाकार पहुंचे थे। जिनमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अनुपम खेर, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, रणबीर कपूर आलिया भट्ट समेत कई सेलेब्स ने राम लला के दर्शन किये थे।