Congress: कांग्रेस ने 2024 में हुए 5 चुनावों में खर्च किये 585 करोड़, चुनाव आयोग को दिया ब्योरा

कांग्रेस ने इस साल हुए सभी चुनावों पर कितना खर्च किया है, इसका सारा ब्योरा चुनाव आयोग को सौंप दिया है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 समेत 4 राज्यों आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम विधानसभा चुनाव में हुए खर्च की पूरी रिपोर्ट ईसी को सौंपी है।

Congress: कांग्रेस ने 2024 में हुए 5 चुनावों में खर्च किये 585 करोड़, चुनाव आयोग को दिया ब्योरा

Congress: कांग्रेस (Congress) ने इस साल हुए सभी चुनावों पर कितना खर्च किया है, इसका सारा ब्योरा चुनाव आयोग को सौंप दिया है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 (lok sabha election 2024)समेत 4 राज्यों आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम विधानसभा चुनाव (assembly elections) में हुए खर्च की पूरी रिपोर्ट ईसी को सौंपी है। कांग्रेस पार्टी (congress party) के मुताबिक, पार्टी ने 585 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। पार्टी ने 20 मार्च से 1 जून तक हुए कुल 5 चुनावों के खर्च का ब्योरा चुनाव आयोग (election Commission) को दिया है। कांग्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 585 करोड़ में से 410 करोड़ रुपए विज्ञापन और मीडिया कैंपेन पर खर्च किए गए हैं। वहीं, 46 करोड़ रुपए सोशल मीडिया और ऐप के वर्चुअल कैंपेन के लिए खर्च किए गए हैं।

सभी पार्टियों को देना होता है चुनावी खर्च का ब्योरा 

बता दें कि सभी राजनीतिक पार्टियों को अपना चुनावी खर्च का ब्योरा चुनाव आयोग को देना होता है। ये ब्योरा चुनाव परिणाण घोषित होने के 75 से 90 दिनों के अंदर ही देना होता है। वहीं, समय सीमा खत्म होने के बाद भी जब सियासी पार्टियां खर्च की जानकारी नहीं देती है तो चुनाव आयोग पार्टियों को नोटिस भेजता है। जिसके बाद भी पार्टियां महीनों तक अपना जवाब नहीं देती हैं। 

4 जून को आए थे लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम

लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट की घोषणा 4 जून को हुई थी। मंगलवार 8 अक्टूबर को परिणाम के 124 दिन हो चुके हैं। अभी तक कांग्रेस के अलावा किसी अन्य पार्टी ने अपना चुनावी खर्च का ब्योरा नहीं बताया है। 

68 करोड़ रुपए बैनर-पोस्टर पर खर्च किए 

चुनाव आयोग को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कांग्रेस ने बताया कि विज्ञापन और मीडिया कैंपेन में 410 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इनमें से पोस्टर, बैनर, होर्डिंग और अन्य पब्लिसिटी मटेरियल के लिए 68.2 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। वहीं, स्टार कैंपेनर्स की हवाई यात्रा के लिए पार्टी ने 105 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इनमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की हवाईयात्रा का खर्च भी शामिल हैं। 

चुनाव से पहले कांग्रेस के पास 170 करोड़ रुपए थे 

कांग्रेस ने रिपोर्ट में बताया है कि चुनाव के ऐलान के समय पार्टी के पास 170 करोड़ रुपए थे। इसके बाद पार्टी के खातों में 539.37 करोड़ रुपए डाले गए हैं। साथ ही 13.76 करोड़ रुपए पार्टी को कैश के रूप में मिले हैं।

आयकर विभाग ने कांग्रेस पर लगाया था 210 करोड़ का जुर्माना 

कांग्रेस का बैंक अकाउंट फ्रीज होने के कारण कांग्रेस पार्टी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 13 फरवरी को 105 करोड़ रुपए के बकाया टैक्स की वसूली के लिए नोटिस भेजा था। आयकर विभाग ने कांग्रेस पर 210 करोड़ का जुर्माना लगाया था और बैंक खाते फ्रीज कर दिए थे।

अकाउंट फ्रीज करना मतलब लोकतंत्र को फ्रीज करना- कांग्रेस

इसके बाद कांग्रेस ने आयकर विभाग पर आरोप लगाया था कि बीजेपी के इशारों पर खातों को फ्रीज किया जा रहा है। इनकम टैक्स की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नेता और वकील विवेक तन्खा ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई। हाईकोर्ट से पहले कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी गई थी। हालांकि, इसके बाद कांग्रेस के अकाउंट डी-फ्रीज कर दिये गए थे। कांग्रेस ने पहले आयकर अधिकारियों के फैसले को कर आतंकवाद बताया था। जो आम चुनाव से पहले केवल प्रमुख विपक्षी दल के फंड को कमजोर करने के लिए किया गया था। इसके साथ ही कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि आयकर विभाग ने उसके बैंक खातों से 65 करोड़ रुपए निकाले हैं। कांग्रेस ने कहा था कि अकाउंट फ्रीज करना मतलब लोकतंत्र को फ्रीज करना।