Chhatisgarh Pick up Accident:छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पिकअ पलटने से 15 मजदूरों की हुई मौत, 20 घायल

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां तेंदूपत्ता तोड़ने गए मजदूरों की पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। जिससे पिकअप के नीचे दबकर 15 मजदूरों की मौत हो गई वहीं 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Chhatisgarh Pick up Accident:छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पिकअ पलटने से 15 मजदूरों की हुई मौत, 20 घायल

Chhattisgarh Pick up Accident: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां तेंदूपत्ता तोड़ने गए मजदूरों की पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। जिससे पिकअप के नीचे दबकर 15 मजदूरों की मौत हो गई वहीं 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

मरने वालों में 16 महिलाएं शामिल हैं। इनमें मां-बेटी सहित 3 बच्चियां भी हैं। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। हादसे के दौरान पिकअप में 25 लोग सवार थे। सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़कर गांव लौट रहे थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा वाहन में सवार सभी लोग सेमहारा गांव से पिकअप में सवार होकर निकले थे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे गांव लौट रहे थे। इससे पहले रविवार रात भी कोतवाली क्षेत्र के सिंघनपुरी गांव के पास एक ही ट्रक से पुलिस की तीन गाड़ियां हादसे का शिकार हुई थीं। इसमें एक आरक्षक की मौके पर मौत हो गई, वहीं चालक समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

मृतकों के नाम...

  1. मिला बाई (48) पति बंजारी
  2. टीकू बाई (40) पति गुलाब सिंह
  3. सिरदारी (45) पुत्र सिलाब गोंड
  4. जनिया बाई (35) पति जनऊ गोंड
  5. मुंगिया बाई (60) पति बजरू मरावी
  6. झंगलो बाई (62) पति धनीराम
  7. सिया बाई (50) पति तिरीत गोंड
  8. किरण (15) पिता शिवनाथ
  9. पटोरिन बाई (35) पति दयाराम गोंड
  10. धनैया बाई (48) पति सिरदारी गोंड
  11. शांति बाई (35) पति शिवनाथ
  12. प्यारी बाई (40) पति फूलचंद
  13. सोनम बाई (16) पिता फूलचंद
  14. विस्मत बाई (45)
  15. लीला बाई (35) पति मानसिंह
  16. परसदिया बाई (30) पति रामचंद्र
  17. भारती (13) पिता मानसिंह
  18. सुन्ती बाई (45) पति मदन सिंह

पीएम मोदी ने जताया शोक

पीएम मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।''

गृहमंत्री अमितशाह ने एक्स पर पोस्ट करके शोक जताते हुए कहा कि "छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुई बस दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, मैं उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों को स्थानीय प्रशासन हरसंभव सहायता पहुँचा रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।"

हादसे को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर जानकारी आ रही है कि गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था, जिसके कारण वह अनियंत्रित हो गई। विस्तृत जानकारी कुछ समय बाद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है और जांच के बाद ही हादसे के कारण का पता चलेगा। प्रशासन घायलों की हर संभव मदद कर रहा है।