CM Nayab Singh Saini: हरियाणा के नए CM का शपथ ग्रहण टला, 15 अक्टूबर को होने के आसार

हरियाणा के नए CM के शपथ ग्रहण को टाल दिया गया है। नायब सिंह सैनी पहले 12 अक्टूबर को शपथ लेने वाले थे। जिसके लिए पंचकूला के परेड ग्राउंड में शपथ के लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं।

CM Nayab Singh Saini: हरियाणा के नए CM का शपथ ग्रहण टला, 15 अक्टूबर को होने के आसार

CM Nayab Singh Saini: हरियाणा के नए CM के शपथ ग्रहण को टाल दिया (CM's swearing in postponed) गया है। नायब सिंह सैनी पहले 12 अक्टूबर को शपथ लेने वाले थे। जिसके लिए पंचकूला के परेड ग्राउंड में शपथ के लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए सरकारी बसें भी मांग ली गई थी। लेकिन पीएम मोदी के विदेश दौरे के कारण शपथ ग्रहण को टाल दिया गया है। 

15 अक्टूबर को हो सकता है शपथग्रहण

बताया जा रहा है कि यह शपथग्रहण 15 अक्टूबर तक हो सकता है। वहीं शपथ से पहले चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की मीटिंग भी होगी। जहां इस बैठक में दो केंद्रीय पर्यवेक्षक भी शामिल होंगे। वहीं शपथग्रहण से पहले डिप्टी CM और मंत्रीपद के लिए लॉबिंग शुरू हो चुकी है। बता दें कि पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा, और इसराना से चुनाव जीते राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार दिल्ली में है। ढांडा डिप्टी सीएम पद के लिए जोर लगा रहे हैं। बीजेपी यहां राजस्थान और यूपी की तर्ज पर 2 डिप्टी CM बना सकती है। 

दिल्ली दौरे पर CM सैनी

वहीं दूसरी ओर चुनाव में जीत के बाद बुधवार काे हरियाणा के कार्यवाहक CM नायब सैनी दिल्ली दौरे पर रहे। यहां सीएम ने सबसे पहले PM मोदी से मुलाकात की। इसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मिले।