Kitchen Vastu Tips: रसोई में न खत्म होने दें ये चीजें, वरना बुरा समय शुरू होने में नहीं लगेगी देर

किचन हमारे घर का महत्वपूर्ण हिस्सा है।जहां मां अन्नपूर्णा वास करती हैं। किचन में कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें कभी पूरी तरह से खत्म नहीं होने देना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैंतो इसके नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।

Kitchen Vastu Tips: रसोई में न खत्म होने दें ये चीजें, वरना बुरा समय शुरू होने में नहीं लगेगी देर

Kitchen Vastu Tips:किचन हमारे घर का महत्वपूर्ण हिस्सा है।जहां मां अन्नपूर्णा वास करती हैं। वास्तु शास्त्र में रसोई घर से संबंधित कई नियम बताए गए हैं, जिनका ध्यान रखने पर जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं। किचन में कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें कभी पूरी तरह से खत्म नहीं होने देना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैंतो इसके नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। 

किचन में भूलकर भी न करें ये गलती

कई लोगों की आदत होती है कि वो रसोई का सामान जैसे मसालों के पूरी तरह खत्म हो जाने के बाद ही उसे खरीदते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक ऐसा नहीं करना चहिए।

रसोई में कभी भी नमक खत्म न होने दें। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस भी डिब्बे में आप नमक रखते हैं, उसे कभी खाली नहीं होने देना चाहिए। इससे जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती है।

सरसों का तेल कभी खत्म न होने दें

वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर में कभी सरसों का तेल खत्म नहीं होने देना चाहिए। इससे घर में बरकत रुक जाती है। 

हल्दी को कभी खत्म न होने दें

हल्दी, रसोई का एक जरूरी मसाला है।इसके बिना व्यंजन का स्वाद अधूरा रह जाता है। साथ ही इसे मांगलिक कार्यों में भी विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। वास्तु के अनुसार, रसोई में हल्दी को भी कभी खत्म नहीं होने देना चाहिए। ऐसे में हल्दी के खत्म होने से पहले ही इसे खरीद लें। नहीं तो धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

आटा को कभी खत्म न होने दें

आटा, हमारे भोजन का एक जरूरी हिस्सा है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि यदि आपके किचन में आटा खत्म हो जाए, तो इससे मान-सम्मान की हानि हो सकती है। इसके साथ ही चावल को भी कभी समाप्त नहीं होने देना चाहिए, क्योंकि चावल का संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है। इसके समाप्त होने पर धन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

तो अगर अब आप भी ये गलतियां करते आ रहे थे तो अब सतर्क हो जाइए। और किचन से संबंधित बताए गए वास्तु टिप्स को फॉलो करें। 

यह भी पढ़ें- Kitchen tips: किचन में मिनटों में करना है काम तो अपनायें ये टिप्स