Amethi Road Accident : अमेठी में बोलेरो ने बुलेट को मारी टक्कर, हादसे में 5 की मौत

रविवार को अमेठी में एक भीषण सड़क हादसे हुआ जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने बुलेट को जोर दार टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं। बोलेरो सवार अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों में बहन,भाई और भांजे समेत पांच लोग शामिल हैं। 

Amethi Road Accident : अमेठी में  बोलेरो ने बुलेट को मारी टक्कर, हादसे में 5 की मौत

Amethi Road Accident  : रविवार को अमेठी में एक भीषण सड़क हादसे हुआ जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने बुलेट को जोर दार टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं। बोलेरो सवार अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों में बहन,भाई और भांजे समेत पांच लोग शामिल हैं।

बोलेरो सवार अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और  को सुल्तानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना मुंशीगंज थाना क्षेत्र के भादर चौराहे की है। हादसा इतना भयानक था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

सुल्तानपुर के इस्लामगंज गांव के निवासी थे बोलेरो सवार

सुल्तानपुर के इस्लामगंज गांव का निवासी अकबर के रिश्तेदार की एक दिन पहले हार्ड अटैक से मौत हो गई थी। अकबर बोलेरो से परिवार वालों को लेकर धरईमाफी में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। जामो भादर चौराहे के पास बोलेरो ने जामो की तरफ से आ रही बुलेट को टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

बाइक सवार भाई-बहन की हुई मौत

हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दुर्गेश उपाध्याय और उसकी बहन वंदना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय भांजा रुद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो सवार महिला शाहनूर (40) पत्नी जागीर खान, शबनम (35) पत्नी दिलशाद की मौके पर ही मौत हो गई।

इलाज के दौरान एक और की मौत

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बोलेरो में सवार सभी घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल और भेटुआ सीएचसी पहुंचाया। भेटुआ सीएचसी से रुद्र (4) पुत्र संतोष पाठक, अयान (11) पुत्र दिलशाद, अकबर (40) पुत्र बरकत, अरसद (6) पुत्र अकबर और अरमान (10) पुत्र रफीक को जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। जहां रुद्र की मौत हो गई।