Russian school shooting: रूस के एक स्कूल में गोलीबारी में 2 की मौत, 4 घायल

रूस के शहर ब्रांस्क के एक स्कूल में गुरुवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मीडिया ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है।

Russian school shooting: रूस के एक स्कूल में गोलीबारी में 2 की मौत, 4 घायल

Russian school shooting: रूस के शहर ब्रांस्क के एक स्कूल में गुरुवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मीडिया ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है। इसमें कहा गया है कि यह घटना बेझिट्स्की क्षेत्र में हुई। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि आठवीं कक्षा की एक स्कूली छात्रा ने हथियार से लैस होकर गोलीबारी शुरू की।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में से वही लड़की हो सकती है जिसने गोलीबारी की। गोलीबारी के बाद उसने खुद को मार डाला होगा। घटना के बाद, अन्य सभी छात्रों को इमारत से निकालकर घर भेज दिया गया है और इलाके को पुलिस ने घेर लिया है।

नोट- यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है। इसके साथ डेली लाइन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है। ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी।