Jammu tawi express: मूरी-जम्मूतवी एक्सप्रेस में हुई डकैती, दो यात्रियों को लगी गोली

Jammu tawi express: संबलपुर से जम्मूतवी तक जाने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस में शनिवार देर रात भीषण लूटपाट हुई। यह घटना झारखंड के लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच हुई। अपराधियों ने ट्रेन में यात्रियों से लाखों की लूट की।

Jammu tawi express: मूरी-जम्मूतवी एक्सप्रेस में हुई डकैती, दो यात्रियों को लगी गोली

Jammu tawi express: संबलपुर से जम्मूतवी तक जाने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस में शनिवार देर रात भीषण लूटपाट हुई। यह घटना झारखंड के लातेहार (Latehar Railway Station) और बरवाडीह रेलवे स्टेशन  के बीच हुई। अपराधियों ने ट्रेन में यात्रियों से लाखों की लूट की। लूटपाट के दौरान अपराधियों ने आठ से दस राउंड फायरिंग की ।विरोध करने पर अपराधियों ने दो यात्रियों को गोली भी मार दी। गंभीर रूप से जख्मी दोनों यात्रियों को पलामू स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

संबलपुर से जम्मूतवी तक जाने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस में झारखंड के लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन (Barwadih Railway Station) के बीच संबलपुर-रांची-जम्मूतवी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में शनिवार देर रात भीषण लूटपाट हुई है। हथियारबंद अपराधियों ने यात्रियों से जमकर लूटपाट की। बताया गया कि लूटपाट की वारदात देर रात 11.30 से 12.30 बजे के बीच हुई। अपराधियों की संख्या करीब एक दर्जन थी। वे सभी लातेहार स्टेशन से ट्रेन की स्लीपर बोगी में सवार हुए थे।

इस दौरान अपराधियों ने दो यात्रियों को गोली भी मार दी। गंभीर रूप से जख्मी दोनों यात्रियों को पलामू स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। बोगी में कई महिला यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। रात करीब डेढ़ बजे जब ट्रेन डालटनगंज पहुंची तो यात्रियों ने काफी देर तक हंगामा किया। ट्रेन डालटनगंज स्टेशन पर  स्टेशन पर 3 घंटे तक रुकी रही। बताया जा रहा है कि यात्रियों से लाखों की रकम के साथ जेवरात, मोबाइल और कई बेशकीमती सामान की लूटपाट हुई है।