WORLD STUDENT DAY 2023 : ‘विश्व छात्र दिवस’ क्यों मनाया जाता है, जानें क्यों है यह बेहद खास?

विश्व छात्र दिवस भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म ’15 अक्टूबर 1931′ में भारत के रामेश्वरम के तीर्थ स्थल पंबन द्वीप पर एक मुस्लिम परिवार में हुआ था।

WORLD STUDENT DAY 2023 : ‘विश्व छात्र दिवस’ क्यों मनाया जाता है, जानें क्यों है यह बेहद खास?

WORLD STUDENT DAY 2023 : ‘विश्व छात्र दिवस’ प्रतिवर्ष ’15 अक्टूबर’ को मनाया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि यह दिवस क्यों और किसकी याद में मनाया जाता है। दरअसल, यह दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म ’15 अक्टूबर 1931′ में भारत के रामेश्वरम के तीर्थ स्थल पंबन द्वीप पर एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। एक शानदार जीत के साथ, वह 18 जुलाई, 2002 को भारत के 11वें राष्ट्रपति बने थे। अपने 5 साल के कार्यकाल के दौरान, डॉ. कलाम ने लोगों को बहुत प्यार दिया। यही वजह है कि लोग उन्हें प्यार से “पीपुल्स प्रेसिडेंट” कहकर पुकारते थे। उनकी लोकप्रियता के अनेकों ऐसे किस्से हैं जो आज भी उन्हें हमारे बीच जिंदा रखे हुए हैं।

 विश्व छात्र दिवस का इतिहास

15 अक्टूबर को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाने के लिए इस दिन को चुना गया। वे एक एयरोस्पेस वैज्ञानिक थे, उन्होंने देश की सफलता में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । साल 1998  में पोखरण में द्वितीय परमाणु परीक्षण,  के बाद उन्हें “भारत के मिसाइल मैन” का खिताब मिला था। डॉ. कलाम हमेशा से चाहते थे, कि दुनिया उन्हें एक शिक्षक के रूप में याद रखे। उनके स्वभाव के बारे में सभी जानते थे, जिसके चलते वह छात्रों, बच्चों और शिक्षकों के बेहद लोकप्रीय थे। डॉ. कलाम कहा करते थे, “सफल होने के लिए आपको पहले सपने देखना होगा।”  छात्रों के लिए वह एक आइडियल रहे हैं। उन्होंने देश की युवा पीढ़ी को वह करने के लिए प्रेरित किया जो उन्हें पसंद था। यही कारण है कि उनके विचार अभी भी व्यापक रूप से साझा किए जाते हैं। इसलिए उनकी जयंती को ‘विश्व विद्यार्थी दिवस’ के रूप में चिह्नित करना उचित समझा गया।

ये भी पढ़ें-  मिसाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम की जयंती आज, पीएम मोदी, शाह और नड्डा ने किया याद

विश्व छात्र दिवस का क्या है महत्व ?

विश्व छात्र दिवस को एक महत्वपूर्ण घटना के रूप में भारत के राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम के जन्मदिन के प्रतीक के अलावा कई अन्य कारणों से भी महत्वपूर्ण माना गया है।

  •  यह शिक्षा के महत्व को दोहराता है।
  • यह शिक्षा के मौलिक अधिकार को मान्यता देने का दिन है।
  • यह डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के शानदार काम की याद दिलाता है।
  • इस दिन छात्रों को पढ़ाने के कलाम के शौक को याद किया जाता है।

 

विश्व छात्र दिवस 2023 की क्या है थीम (world students' day 2023 theme)

हर साल विश्व छात्र दिवस को किसी खास थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल यानी 2023 के लिए विश्व छात्र दिवस की थीम है—‘’IF YOU FAIL NEVER GIVE UP BECAUSE F.A.I.L. WORLD STUDENT DAY IN 2023 WILL FOCUS ON THE TOPIC ‘’. FAIL : STANDS FOR FIRST ATTEMPT IN LEARNING. जिसका मतलब है यादि आप असफल होते हैं, तो कभी हार न मानें क्योंकि F.A.I.L  का अर्थ है, ‘सीखने का पहला प्रयास ’। जो थीम विधार्थियों के हौंसले को बढ़ाने और अन्हें जीवन में फिर से उठ खड़े होने के लिए प्रेरित करता है ।