Uorfi Javed Movie: ऊर्फी जावेद ने फिल्मी दुनिया में रखा कदम, एकता कपूर की फिल्म से कर रही है डेब्यू

अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते है तो अपने ऊर्फी जावेद को जरुर देखा होगा। वो अकसर ऊट-पटांग चीजों से कपड़े बनाकर पहनती नजर आती है। जिसको लेकर वो सुर्खियों में बनी रहती है वहीं अब वो फिल्मों को लेकर चर्चाओं में हैं। खबरें है कि ऊर्फी जावेद अब एकता कपूर की फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 में नजर आयेंगी

Uorfi Javed Movie: ऊर्फी जावेद ने फिल्मी दुनिया में रखा कदम, एकता कपूर की फिल्म से कर रही है डेब्यू

Uorfi Javed Movie: सोशल मीडिया सेंसेशन ऊर्फी जावेद अकसर अपनी अतरंगी कपड़ों और फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती है। लेकिन एक बार फिर से वो चर्चाओं में आ गई है। इस बार सुर्खियों में आने की वजह उनके कपड़े नही बल्कि उनकी फिल्म है। जी हां, बिग बॉस ओटीटी फेम ऊर्फी जावेद जल्द ही बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने वाली है। कल शाम आई इस खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इंटरनेट पर ऊर्फी को अतरंगी और कटे फटे कपड़ो में देखने के बाद लोग अब उन्हें बड़े पर्दे पर देखने की तैयारी में है। बता दें कि ऊर्फी बॉलीवुड की फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर की फिल्म से डेब्यू करने वाली है। 

फिल्मों में नजर आने वाली है ऊर्फी जावेद

अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते है तो अपने ऊर्फी जावेद को जरुर देखा होगा। वो अकसर ऊट-पटांग चीजों से कपड़े बनाकर पहनती नजर आती है। जिसको लेकर वो सुर्खियों में बनी रहती है वहीं अब वो फिल्मों को लेकर चर्चाओं में हैं। खबरें है कि ऊर्फी जावेद अब एकता कपूर की फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 में नजर आयेंगी। जब से ये खबर सोशल मीडिया पर आई है तब से ऊर्फी के फैंस उनके लिए काफी खुश है। 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 

जब से सोशल मीडिया पर ऊर्फी जावेद की फिल्म को लेकर खबर आई है तब से उनके फैंस उनकी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। आपको बता दें कि ऊर्फी की यह फिल्म इसी साल यानी 19 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी। ये खबर सुनते ही ऊर्फी के फैंस खुशी से झूम उठें है। 

बिग बॉस ओटीटी में आ चुकी है नजर

अपने फैंशन और बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहने वाली ऊर्फी रिएलटी शो बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आ चुकी है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई थी।