Shaitaan Movie: फिल्म शैतान को लेकर फैंस का बड़ा क्रेज, जाने क्या है फिल्म की स्टोरी?

फिल्म शैतान काफी खास होने वाली है। क्योंकि इस फिल्म में अजय देवगन औप आर. माधवन एक साथ नजर आने वाले है। दोनों ही इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे है, जिन्हें एक साथ देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड है।

Shaitaan Movie: फिल्म शैतान को लेकर फैंस का बड़ा क्रेज, जाने क्या है फिल्म की स्टोरी?

Shaitaan Movie: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की अगली फिल्म शैतान इन दिनों सुर्खियों में है। यह फिल्म 8 मार्च को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। भोला, दृश्यम -2 जैसी सुपरहहिट थ्रिलर फिल्म देने के बाद अजय अब एक और थ्रिलर मूवी के साथ वापस आ रहे है। एक बार फिर से वो सिनेमा घरों में धमाल मचाने वाले है। बात करें अगर स्टार कॉस्ट की तो फिल्म में आर माधवन , ज्योतिका सरवनन और जानकी बोडीवाला ने मुख्य भुमिका निभाई हैं।  "

क्या है फिल्म की स्टोरी

अजय देवगन लंबे अरसे बाद इस तरह की फिल्म लेकर आ रहे है। फिल्म के निर्देशक विकास बहल ने फिल्म के बारे में बताया कि फिल्म वशीकरण के बारे में है। मूवी में आर माधवन ने शैतान की भूमिका निभाई है। जो अजय देवगन की बेटी को अपने वश में कर लेता है। फिल्म का टीजर आपको एक दम हैरान कर देगा। ट्रेलर का हर एक सीन आपको इस फिल्म देखने को मजबूर कर देगा। वहीं इस फिल्म के ट्रेलर आने के बाद से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे अजय-माधवन

फिल्म शैतान काफी खास होने वाली है। क्योंकि इस फिल्म में अजय देवगन औप आर. माधवन एक साथ नजर आने वाले है। दोनों ही इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे है, जिन्हें एक साथ देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड है। फिल्म को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही है। वहीं अब देखने वाली बात ये है कि फिल्म को रिलीज के बाद कैसा रिसपॉन्स मिलता है। क्या ये फिल्म दर्शकों को लुभा पायेगी या नही।