Sonia Gandhi: सोनिया गांधी ने जारी किया वीडियो संदेश, कहा- गरीब महिलाओं को हर साल देंगे एक लाख रुपए

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के बीच कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। उनका यह संदेश खासतौर पर महिला मतदाताओं के लिए है। अपने संदेश में उन्होंने कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना के बारे में बताया।

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी ने जारी किया वीडियो संदेश, कहा- गरीब महिलाओं को हर साल देंगे एक लाख रुपए

Sonia Gandhi: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के बीच कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। उनका यह संदेश खासतौर पर महिला मतदाताओं के लिए है। अपने संदेश में उन्होंने कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना (Mahalaxmi Yojana) के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार आने पर गरीब परिवारों की एक महिला को हर साल एक लाख रुपए देंगे।

महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए देंगे- सोनिया

सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने सोमवार 13 मई को "प्यारी बहनों" के नाम जारी अपने वीडियो संदेश में कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। हालांकि आज हमारी महिलाएं भयंकर महंगाई के बीच संकट का सामना कर रही हैं। उनकी मेहनत और तपस्या के साथ न्याय करने के लिए कांग्रेस एक क्रांतिकारी कदम लेकर आई है। कांग्रेस की 'महालक्ष्मी' योजना में हम गरीब परिवारों की एक महिला को हर साल एक लाख रुपए देंगे।

कांग्रेस ने लाखों भारतीयों को ताकत दी- सोनिया

सोनिया गांधी ने आगे कहा कि कर्नाटक और तेलंगाना में पहले ही कांग्रेस की गारंटियों ने करोड़ों परिवारों की जिंदगी बदल दी है। उन्होंने कहा कि चाहे मनरेगा हो, सूचना का अधिकार हो, शिक्षा का अधिकार हो या भोजन सुरक्षा, हमारी योजनाओं से कांग्रेस (Congress) पार्टी ने लाखों भारतीयों को ताकत दी है। महालक्ष्मी हमारे इस काम को आगे बढ़ाने की सबसे नई गारंटी है।

‘कांग्रेस का हाथ आपके हालात बदलेगा’

वीडियो के जरिए सोनिया गांधी ने देश की महिलाओं को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस का हाथ आपके साथ है और यही हाथ आपके हालात बदलेगा।