Radhika Merchant Mehandi Look: हीरे - मोती छोड़ फूलों का दुप्पटा ओढ़े नजर आई अंबनी परिवार की होने वाली बहू, नए लुक से उड़ाए होश

अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू का हल्दी सेरेमनी से लुक सामने आ चुका है। येलो कलर के लहंगे और फ्लोरल दुपट्टे में राधिका मर्चेंट बेहद खूबसूरत लगीं। राधिका का लुक इंटरनेट पर आते ही छा गया। हर बार की तरह इस बार भी राधिका का लुक एक दम अलग अंदाज में सामने आया।

Radhika Merchant Mehandi Look: हीरे - मोती छोड़ फूलों का दुप्पटा ओढ़े नजर आई अंबनी परिवार की होने वाली बहू, नए लुक से उड़ाए होश

Radhika Merchant Mehandi Look: अंबानी परिवार (Ambani family) की होने वाली छोटी बहू का हल्दी सेरेमनी से लुक सामने आ चुका है। येलो कलर के लहंगे और फ्लोरल दुपट्टे में राधिका मर्चेंट बेहद खूबसूरत लगीं। राधिका का लुक इंटरनेट पर आते ही छा गया। हर बार की तरह इस बार भी राधिका का लुक एक दम अलग अंदाज में सामने आया। अंनत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Anant Ambani and Radhika Merchant wedding) 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे। वहीं इससे पहले उनकी शादी की सभी रस्में धूमधाम के साथ निभाई जा रही है। इस बार उन्होनें हल्दी रस्म के लिए गोल्ड या डायमंड की नहीं बल्कि फूलों  की ज्वेलरी पहनी। इतना ही नहीं राधिका के  दुपट्टे को रियल फूलों से बनाया गया था। 

नीता अंबानी और ईशा अंबानी ने जीता लोगों का दिल

वहीं नीता अबंनी ने हल्दी फंक्शन में हैदराबादी सूट पहना था, जिस पर उन्होंने साइड दुपट्टा लिया था। इस पारंपरिक हैदराबादी सूट में नीता अंबानी (Nita Ambani Mehndi Outfit) एलिगेंट और ग्रेसफुल नजर आ रही थीं। इस सूट को डिजाइन किया था मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने। नीता अंबानी ने खूबसूरत चांदबाली झुमके और एक मांग टीका पहना था, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। तो वहीं नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी(Isha Ambani Mehndi Outfit) भी किसी से कम नजर नहीं आई। 

भाई अनंत की मेहंदी सेरेमनी में ईशा सी-ग्रीन और गोल्डन लहंगा पहने नजर आईं, जिसके बीच में लाइन से कढ़ाई वाले कमल के फूल बने हैं। वहीं ईशा की इस लुक की जान उनकी ज्वैलरी बनी। उन्होंने अपनी चोटी को गूंथकर पहले गजरा लगाया, इसके उपर उन्होंने हेयर एक्सेसरीज़ लगाया जिसने हर किसी का दिल ही जीत लिया। वहीं ईशा के इस लुक की सबसे खास बात ये रही कि, उन्होंने अपने इस खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक के साथ अपनी मां नीता अंबानी का हार पहना था। बता दें इस हार को नीता अंबानी ने कल्चर सेंटर के उद्घाटन पर पहना था।

इन सेलेब्स ने सजा दी महफिल  

अंबानी फैमिली के हल्दी - मेंहदी सेरेमनी में जाह्नवी कपूर काफी गॉर्जियस नजर आईं। एंब्रॉयडरी और सीक्वेंस वर्क वाली येलो कलर की ये झिलमिलाती साड़ी फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है। इस फंक्शॉन में सारा अली खान भी पहुंचीं। सारा का फैशन इस फंक्शेन के लि‍ए टॉप नॉच था। एक्ट्रेस ड‍िजाइनर मय्यूर गिरोत्रा के बेहद खूबसूरत ड‍िजाइनर लहंगे में नजर आईं।

वहीं अनारकली सूट में अनन्या क्लासी लुक में नजर आई। इस इवेंट में मानुषी छिल्लर, वीर पहाडिया, अर्जुन कपूर और सोशल मीडिया सेंसेशन ऑरी भी शामिल हुए थे।साथ ही हल्दी सेरेमनी के बाद एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें खुशी कपूर और वेदांग रैना की झलक देखने को मिली और इस दौरान दोनों ट्विनिंग करते दिखे।

फंक्शन में एंट्री लेते हुए राहुल वैद्य और दिशा परमार भी स्पॉट हुए। परिवार के सदस्यों में मुकेश अंबानी की बहन दीप्ती सालगांवकर नजर आईं वहीं मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने भी शिरकत की। इसके साथ और भी सेलेब्स को स्पॉट किया गया जिसमे रणवीर सिंह भी नजर आयें।