Police Commemoration Day 2023 : क्यों मनाते है पुलिस स्मृति दिवस, जानें इसका इतिहास

Police Commemoration Day 2023 : देशभर में आज यानी 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता हैं। यह दिन देश की सेवा करते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों के बलिदान कोल दर्शाता है।

Police Commemoration Day 2023 : क्यों मनाते है पुलिस स्मृति दिवस, जानें इसका इतिहास

Police Commemoration Day 2023: भारत में हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। आज का यह दिन उन पुलिसकर्मियों को याद करने के लिए समर्पित है जो देश की सेवा करते हुए शहीद हुए हैं। इस दिन को भारत की आजादी के बाद से देश की सेवा करते हुए शहीद हुए देश के तमाम पुलिसकर्मियों को याद करने के लिए मनाया जाता है। आज हम आपको बतायेंगे कि इस दिन के पीछे का इतिहास क्या है। 

राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस का इतिहास 

यह दिन उन दस सीआरपीएफ कर्मियों के बलिदान को याद दिलाता है, जिन्होंने 1959 में 21 अक्टूबर को चीन के साथ हमारी सीमा की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवा दी थी। बता दें कि 20 अक्टूबर 1959 को, लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में सीआरपीएफ की एक टुकड़ी पर चीनी सेना द्वारा हमला हुआ था। इस हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हो गए थे। जिनमे से 7 जवान सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन के थे, बाकि 3 जवान अन्य राज्य पुलिस बलों के थे। आपको बता दें कि घटना के पूरे तीन सप्ताह बाद, 13 नवंबर, 1959 को चीनियों ने दस कर्मियों के शव लौटाए। जिसके बाद जनवरी 1960 से सरकार ने निर्णय लिया कि देश में ऑन-ड्यूटी पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए बलिदानों को याद करने और उनका सम्मान करने के लिए 21 अक्टूबर को भारत में राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस के रूप में घोषित किया जाएगा।

राष्ट्रीय पुलिस स्मारक

अनगिनत पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य के पालन करते हुए शहीद हो जाते हैँ। ऐसे में उनके द्वारा किए गए बलिदान की गवाही के रूप में नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में एक राष्ट्रीय पुलिस स्मारक बनाया गया है।