Pema Khandu Oath Ceremony: पेमा खांडू आज अरुणाचल प्रदेश के सीएम पद की लेंगे शपथ,लगातार तीसरी बार बन रहे मुख्यमंत्री

पेमा खांडू गुरुवार 13 जून को लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ खांडू सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह ईटानगर स्थित दोरजी खांडू कन्वेशन सेंटर में होगा।

Pema Khandu Oath Ceremony: पेमा खांडू आज अरुणाचल प्रदेश के सीएम पद की लेंगे शपथ,लगातार तीसरी बार बन रहे मुख्यमंत्री

Pema Khandu Oath Ceremony: पेमा खांडू गुरुवार 13 जून को लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ खांडू सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह ईटानगर स्थित दोरजी खांडू कन्वेशन सेंटर (Dorji Khandu Convention Center) में होगा। समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) भी शामिल होंगे।

2016 से है अरुणाचल प्रदेश के सीएम

बीते बुधवार 12 जून को ईटानगर में हुई बैठक में खांडू को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया। इस मीटिंग में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और तरुण चुघ भी शामिल थे। वहीं इसके बाद खांडू सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल केटी परनायक से मिले। खांडू 2016 से अरुणाचल के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने नबाम तुकी के इस्तीफे के बाद पहली बार कार्यभार संभाला था। बता दें कि जब खांडू पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे, तब वे कांग्रेस के साथ थे। लेकिन  2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान वे भाजपा में शामिल हो गए।

सभी 46 विधायकों ने किया समर्थन 

खांडू आज गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 12 जून को हुई बैठक में चुघ ने राजभवन में संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बियूराम वाहगे ने मुख्यमंत्री के रूप में खांडू के नाम का प्रस्ताव रखा वहीं पार्टी के सभी 46 विधायकों ने उनका समर्थन किया।