Nepal Landslide: नेपाल में भूस्खलन से 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें नदी में बही,पीएम प्रचंड ने दुख जताया

नेपाल में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। भूस्खलन के कारण दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। दोनों बसों में लगभग 63 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। इस हादसे पर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल दुख जताया है। चितवन के जिलाधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि हम घटना स्थल पर हैं।

Nepal Landslide: नेपाल में भूस्खलन से 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें नदी में बही,पीएम प्रचंड ने दुख जताया

नेपाल में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। भूस्खलन के कारण दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। दोनों बसों में लगभग 63 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। इस हादसे पर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल दुख जताया है। चितवन के जिलाधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि हम घटना स्थल पर हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लगातार हो रही बारिश की वजह से रेस्क्यू में बाधा आ रही है। बता दें कि इन दिनों नेपाल में मूसलाधार बारिश हो रही है। पुलिस के अनुसार, काठमांडू जा रही एंजेल बस में 24 और गणपति डीलक्स बस में 41 लोग सवार थे। हालांकि, गणपति डीलक्स में सवार तीन यात्री बस के नदी में बहने से पहले कूदने में सफल रहे। यह हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ।

नेपास पीएम ने हादसे पर जताया दुख

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने हादसे में दुख जताया है। पीएम ने एक्स पर पोस्ट किया, "नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन के कारण दो बसों के नदी बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की रिपोर्ट, देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं। मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और प्रभावी बचाव के निर्देश देता हूं।" 

मौसम के चलते 7 दिन में 60 लोगों की हुई मौत

बीते दिनों से नेपाल में बारिश और खराब मौसम के चलते काठमांडू से भरतपुर जाने वाली सभी फ्लाइट्स को रद्द (Flights canceled in Nepal) कर दिया गया है। अगले आदेश आने के बाद ही फ्लाइटस को शुरु किया जायेगा। वहीं, पिछले 7 दिनों में 62 लोगों की मौत हुई है जबकि 90 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

बता दें कि इनमें 34 लोग लैंडस्लाइड में मारे गए(34 people died in landslide), जबकि 28 लोग बाढ़ में बह गए हैं। वहां मौजूद अधिकारियों ने बताया कि नेपाल में भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं।121 घर सैलाब में बह गए और 82 बुरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं।