Lucknow Lok Sabha Elections 2024 : राजनाथ सिंह सोमवार को भरेंगे पर्चा, यूपी-उत्तराखंड के सीएम रोड शो में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को लखनऊ में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

Lucknow Lok Sabha Elections 2024 : राजनाथ सिंह सोमवार को भरेंगे पर्चा, यूपी-उत्तराखंड के सीएम रोड शो में होंगे शामिल

Lucknow Lok Sabha Elections 2024 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को लखनऊ में अपना (Lok Sabha Elections 2024) नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।  राजनाथ तीसरी बार लखनऊ से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। राजनाथ के साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर (Union Minister of State Kaushal Kishore) भी मोहनलालगंज लोकसभा (Mohanlalganj Lok Sabha) से पर्चा दाखिल करेंगे। भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह जिला अधिकारी कार्यालय के कक्ष संख्या 19 में नामांकन करेंगे वहीं कमरा नंबर दो में कौशल किशोर अपना पर्चा भरेंगे।

राजनाथ सिंह तीसरी बार लखनऊ से लड़ेंगे चुनाव

रिपोर्ट के अनुसार, राजनाथ सिंह (Defense Minister) रविवार शाम को लखनऊ पहुंचेंगे। यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brijesh Pathak) ने विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों और जन प्रतिनिधियों को इस यादगार कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में जितना विकास कार्य कराया, उतना देश के किसी भी शहर में नहीं हुआ।

रक्षा मंत्री सोमवार 10:20 पर भाजपा कार्यालय पंहुचेंगे

लखनऊ संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) के नामांकन जुलूस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (CM Pushkar Singh Dhami), उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महापौर सुषमा खर्कवाल भी शामिल होंगी। रक्षा मंत्री सोमवार को सुबह 10:20 बजे भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे और फिर जुलूस के साथ नामांकन करने जाएंगे।

कौशल किशोर भी करेंगे पर्चा दाखिल

भाजपा के लखनऊ महानगर अध्यक्ष (Lucknow Metropolitan President of BJP) आनंद द्विवेदी ने कहा, "संदेश देने के लिए कई नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जा रही हैं। पारिवारिक पर्ची वितरण का कार्य भी किया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता परिवार के मुखियाओं को पर्चियां दे रहे हैं और लखनऊ सांसद (Lucknow Lok Sabha seat) के विकास कार्यों के पत्रक बांट रहे हैं।" उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह विधानसभा के सामने स्थित यूपी भाजपा कार्यालय (UP BJP Office) से अपना पर्चा दाखिल करने के लिए आगे बढ़ेंगे। वहां से वह सुबह 10 बजे मंत्रियों, महापौर, वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों और अन्य लोगों के साथ अपना नामांकन दाखिल करने के लिए एक वाहन पर सवार होकर कलक्ट्रेट जाएंगे।

2014 में लखनऊ से पहली बार लड़े थे राजनाथ

राजनाथ सिंह लखनऊ से लोकसभा सांसद के रूप में तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। 2014 में लखनऊ से अपना पहला चुनाव लड़ने से पहले, उन्होंने 2009 में गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव जीता था। 2024 के सात चरण के लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को लखनऊ में 13 अन्य निर्वाचन क्षेत्रों के साथ मतदान होगा।