Lok Sabha Election 2024 LIVE Update : पल्लवी पटेल की पार्टी कमेरावादी से भी टूटा सपा का गठबंधन, कहा 2022 में हम साथ थे 2024 में नहीं

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में I.N.D.I गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर फूट पड़ गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पल्लवी पटेल की पार्टी अपना दल (कमेरावादी) को 3 लोकसभा सीट देने से इनकार कर दिया है।

Lok Sabha Election 2024 LIVE Update : पल्लवी पटेल की पार्टी कमेरावादी से भी टूटा सपा का गठबंधन, कहा 2022 में हम साथ थे 2024 में नहीं

Lok Sabha Election 2024 LIVE Update : लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में I.N.D.I गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर फूट पड़ गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पल्लवी पटेल की पार्टी अपना दल (कमेरावादी) को 3 लोकसभा सीट देने से इनकार कर दिया है। आज गुरुवार को राजधानी लखनऊ में अखिलेश यादव ने दो टूक कहा कि अपना दल (कमेरावादी) से हमारा गठबंधन 2022 में था। 2024 में कोई गठबंधन नहीं है।

पल्लवी ने अपनी पंसद की 3 लोकसभा सीटों पर लड़ने का किया ऐलान

दरअसल, बीते बुधवार शाम को पल्लवी पटेल ने अपनी पंसद की 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। ये सीटें- फूलपुर, मिर्जापुर और कौशांबी थीं। वहीं पल्लवी के ऐलान के महज 3 घंटे बाद ही समाजवादी पार्टी  ने मिर्जापुर से राजेंद्र एस बिंद को टिकट दे दिया था।

सपा के कई साथी छोड़ चुके है साथ

जहां एक ओर आज सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पल्लवी पटेल की पार्टी से गठबंधन को लेकर जो ब्यान दिया है उससे साफ है कि 2024 के चुनाव में अब उनका कोई साथी नही है। पल्लवी पटेल से पहले सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने भी उनका साथ छोड़ दिया है। वहीं इससे कुछ हफ्ते पहले आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने भी सपा से अपना गठबंधन खत्म कर भाजपा का दामन थाम लिया था।