Landslide: पापुआ न्यू गिनी में भीषण भूस्खलन, अब तक 300 लोगों की मौत

बीते दिन उत्तरी पापुआ न्यू गिनी में आए खौफनाक भारी भूस्खलन में अब मरने वालों की संख्‍या 300 के पार पहुंच गई है।

Landslide: पापुआ न्यू गिनी में भीषण भूस्खलन, अब तक 300 लोगों की मौत

Landslide: बीते दिन उत्तरी पापुआ न्यू गिनी (northern papua new guinea) में आए खौफनाक भारी भूस्खलन (massive landslide) में अब मरने वालों की संख्‍या 300 के पार पहुंच गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एंगा प्रांत (Enga Province) के एक संसद सदस्य ऐमोस अकेम ने पीएनजी पोस्ट-कूरियर को बताया कि भूस्खलन में मैप मुरीताका ग्रामीण एलएलजी (Map Murritka Rural LLG) में 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इस खौफनाक भारी भूस्खलन में 1,182 घर मलवे में दब गए हैं।

24 मई की दोपहर हुआ था बड़ा भूस्कलन

शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार लगभग 3.00 बजे एक बड़े भूस्खलन ने पीएनजी (PNG) की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी (port moresby) से 600 किमी उत्तर पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में तबाही मचा दी। जिसमें लगभग 100 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही थी, लेकिन अब ये आंकड़ा बढ़कर 300 हो गया है। भूस्खलन से पोर्गेरा स्वर्ण खदान के पास एक हाईवे का हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसका संचालन बैरिक गोल्ड द्वारा बैरिक नियुगिनी लिमिटेड के माध्यम से किया जाता है। यह चीन की जिजिन माइनिंग (China's Zijin Mining) के साथ संयुक्त उद्यम है।

करीब 1 करोड़ है पापुआ न्यू गिनी की जनसंख्या

आपको बता दें कि पापुआ न्यू गिनी की जनसंख्या 1 करोड़ के आसपास है। यह ऑस्ट्रेलिया के बाद सबसे अधिक आबादी वाला दक्षिण प्रशांत देश है। ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या 2 करोड़ 70 लाख है।