Lal Krishna Advani received Bharat Ratna: लाल कृष्ण अडवाणी को मिला भारत रत्न, राष्ट्रपति मुर्मू ने घर जाकर दिया सम्मान

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को आज देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अडवाणी के घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया।

Lal Krishna Advani received Bharat Ratna: लाल कृष्ण अडवाणी को मिला भारत रत्न, राष्ट्रपति मुर्मू ने घर जाकर दिया सम्मान

Lal Krishna Advani received Bharat Ratna: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को आज देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अडवाणी के घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। बता दें कि इस दौरान राष्ट्रपति के साथ PM नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह भी मौजूद थे।

खराब स्वास्थय के चलते घर पर दिया गया सम्मान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया कि आडवाणी के खराब स्वास्थ्य के कारण उन्हें घर पर भारत रत्न दिया गया। पीएम मोदी ने 3 फरवरी को उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की थी। बता दें कि वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के संस्थापक सदस्य नाना जी देशमुख के बाद ये सम्मान पाने वाले भाजपा और RSS से जुड़े तीसरे नेता हैं।

कल 4 हस्तियों को दिया गया था सम्मान

राष्ट्रपति भवन में शनिवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की चार महान हस्तियों - बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर, देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव एवं चौधरी चरण सिंह और देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया। इन चारों विभूतियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा की गई थी। 

  यह भी पढ़े--   https://dailyline.in/President-Draupadi-Murmu-gave-Bharat-Ratna-to-5-personalities-today-it-will-be-given-to-Lal-Krishna-Advani-on-March-31