Jharkhand Road Accident : झारखंड के गढ़वा में भीषण सड़क हादसा,5 लोगों की मौत, 8 घायल

झारखंड के गढ़वा जिले के नगर उंटारी में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।

Jharkhand Road Accident : झारखंड के गढ़वा में भीषण सड़क हादसा,5 लोगों की मौत, 8 घायल

Jharkhand Road Accident : झारखंड के गढ़वा जिले के नगर उंटारी में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। घटना गुरुवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार सभी लोग एक ही आटो में सवार होकर सिलियाटोंगर गांव से गुजरात के जामनगर के निकले थे। मौके पर पंहुची पुलिस (Jharkhand Police) ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे में मरने वाले सभी मजदूर थे

हादसा (Jharkhand Road Accident) गढ़वा-डाल्टनगंज रोड पर पाल्हे गांव के पास तब हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे सवारियों से लदे ऑटो को रौंद डाला।  इससे आटो पलट कर पुल के नीचे चली गई। बताया जा रहा है कि ऑट में सवार सभी लोग मजदूरी करने के लिए राज्य से बाहर जा रहे थे। उन्हें नगर उंटारी रेलवे स्टेशन (Nagar Untari Railway Station) से शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन पकड़नी थी।

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

हादसे में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मरने वालों की पहचान बिमलेश कुमार कनौजिया, अरुण भुइयां, बिकेश भुइयां, राजा कुमार और राजकुमार भुइयां के रूप में हुई है। वे नगर उंटारी थाना (Nagar Untari Police Station Jharkhand) क्षेत्र के सीरिया तोमर गांव के रहने वाले थे। उनके अलावा आठ लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। टक्कर के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग सहायता के लिए दौड़े। पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची।

घायलों की हालत गंभीर है

घायलों को तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल (Garhwa Sadar Hospital) ले जाया गया। इनमें से ज्यादातर की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में राम प्रसाद राम, छोटू लाला भुइयां, उमेश भुइयां, राकेश भुइयां, मेराज अंसारी और संजय भुइयां शामिल हैं। ताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी। दूसरी तरफ, ऑटो पर भी क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। दसे की जानकारी मिलने पर मृतकों और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे हैं। सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।