Hritik roshan birthday: बॉलीवुड के ग्रीक गॉड 50 साल के हुए, जानें उनके जीवन की अनसुनी बातें

फिल्मी घऱाने में जन्मे ऋतिक को शुरुआत से ही एक्टर बनना था। लेकिन उनकी बीमारियां अकसर उनके रास्ते में कांटा बनी है। ऋतिक का जन्म 10 जनवरी 1974 को बम्बई में बॉलीवुड के एक प्रमुख परिवार में हुआ था। उनके पिता पंजाबी व मांता बंगाली थी।

Hritik roshan birthday: बॉलीवुड के ग्रीक गॉड 50 साल के हुए, जानें उनके जीवन की अनसुनी बातें

Hritik roshan birthday: बॉलीवुड के ग्रीक गॉड (Greek God of Bollywood) के नाम से मशहूर ऋतिक रौशन (Hrithik roshan) किसी परिचय के मोहताज नही है। अपनी एक्टिंग और लुक्स को लेकर वो हमेशा सुर्खियों में रहते है। फिल्मी घऱाने में जन्मे ऋतिक को शुरुआत से ही एक्टर बनना था। लेकिन उनकी बीमारियां अकसर उनके रास्ते में कांटा बनी है। ऋतिक का जन्म 10 जनवरी 1974 को बम्बई में बॉलीवुड के एक प्रमुख परिवार में हुआ था। उनके पिता पंजाबी व मांता बंगाली थी। ऋतिक ने डेब्यू अपने दादा की फिल्म आशा से बतौर चाइल्ड कलाकार की थी। 

पहली ही फिल्म से मचाया धमाल 

साल 2000में रिलीज हुई फिल्म कहो न प्यार है से ऋतिक ने बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया। इस फिल्म से उन्हें काफी पहचान मिली। इसके बाद वो मल्टी स्टारर फिल्म कभी खुशी कभी गम में नजर आए, इस फिल्म में उनके रोल को काफी सराहा गया ऋतिक ने अफने फिल्मी करियर (Hrithik Roshan movies) में कई सुपरहिट फिल्में दी जिनमें मोहनजो-दारो, सुपर 30, कभी खुशी कभी गम., जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, अग्निपथ, कृष, बैंग बैंग, वॉर, कोई मिल गया, आदि फिल्में शामिल हैं। ऋतिक अपनी फिल्मों में एक्टिंग से ज्यादा डांस के लिए जाने जाते है। 

मिल चुके है कई अवॉर्डस 

ऋतिक को उनकी एक्टिंग डांस, और एक्शन के लिए काफी लोकप्रियता मिली है। जिसके चलते उन्हें वार्षिक फिल्मफेयर अवार्ड्स, आईफा अवार्ड्स और ज़ी सिने अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ पुरुष डेब्यू और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला है। 

वर्ल्ड में टॉप हैंडसम में है शुमार

अपनी हाइट, लुक्स और बॉडी को लेकर वो लोगों में काफी फेमस है। उनकी फैन फॉलोइंग में ज्यादातर लड़कियां है। बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन की फिल्में भले ही ज्यादा कामयाब न रहीं हों, लेकिन लुक्स के मामले में उन्होंने बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स को भी पीछे छोड़ दिया है। ऋतिक दुनिया के टॉप- 10 हैंडसम पुरुषों में तीसरे नंबर पर आते हैं। उनकी पर्सनैलिटी का हर कोई फैन है। 

कंगना रनौत संग चल रहा है तगड़ा विवाद 

ऋतिक का नाम कई विवादों में आ चुका है जिनमें साल कंगना रनौत संग विवाद काफी सुर्खियों में है। साल 2016 में ऋतिक ने कंगना रनौत के खिलाफ साइबर स्टॉकिंग और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। हालांकि मुंबई पुलिस ने सबूतों की कमी के कारण मामला बंद कर दिया था। वहीं एक पार्टी में ऋतिक और कंगना की किस करते हुए फोटोज भी वायरल हो चुकी है। जिसके बाद गॉसिप के गलियारें में काफी चर्चाएं हुई थी। 

सुजैन से शादी और तलाक 

वही अगर बात करें एक्टर की पर्सनल लाइफ की तो साल 2000 में ही उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सुज़ैन खान (Hrithik Roshan wife) से बैंगलोर में शादी की थी। कपल के दो बेटे हैं जिनका नाम रेहान और ऋदान हैं। हालांकि दोनों की शादी लंबे समय तक नही चली और साल 2013 में कपल अलग होने का फैसला कर लिया। और 2014 में उनका तलाक हो गया था। 
तलाक के कई सालों बाद अब एक्टर इस समय एक्ट्रेस और मॉडल सबा आज़ाद को डेट कर रहे, जिनके साथ वो अकसर अपनी फोटोज शेयर करते है। साथ ही वो अपनी एक्स वाइफ सुजैन और उनके बॉयफ्रेंड के साथ भी काफी घुलेमिले है। चारों कई बार एक साथ वैकेशन मनाने भी गये है। 

वर्कफ्रंट 

वहीं बात करें अगर वर्कफ्रंट की तो ऋतिक जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर में नजर आयेंगे, जो 25 जनवरी को बॉक्सऑफिस पर रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, विवेक ओबरॉय, करण सिंह ग्रोवर मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे।