Hardoi News: परमिशन की आड़ में हरे पेड़ों का कर रहे हैं सफाया

हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से पेड़ काटने काम जोरों से चल रहा है। पेड़ों कि इस तरह से कटाई वन विभाग की कार्यशैली की पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है।

Hardoi News: परमिशन की आड़ में हरे पेड़ों का कर रहे हैं सफाया

Hardoi News:  हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से पेड़ काटने काम जोरों से चल रहा है। पेड़ों कि इस तरह से कटाई वन विभाग की कार्यशैली की पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है। यहां लोनहरा में आम के एक दर्जन से ज्यादा हरे पेड़ों को काट डाला गया है। मामला बढ़ने पर वन विभाग ने दोषियों के खिलाई कार्रवाई की बात की है।

16 से ज्यादा पेड़ काट डाले

सूत्रों के मुताबिक लोनहरा गांव के पुतान सिंह का गांव के ही बाहर बागीचा है। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा हरे आम के पेड़ों को लकड़ी के ठेकेदार के हाथों बेच दिया। जिसके बाद सोमवार को 16 से ज्यादा हरे आम के पेड़ों को काट डाला गया।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई तो उन्होंने कहा की कुछ पेड़ों को काटने का परमीशन लिया गया था। मामला बढ़ने पर रेंजर विनय सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।