Doante for Desh: कांग्रेस करेगा क्राउड फंडिंग मुहिम-डोनेट फॉर देश की शुरुआत, हर पदाधिकारी को देने होंगे कम से कम 1380 रुपए

पार्टी के लिए फंड जुटाने के लिए कांग्रेस पार्टी डोनेट फॉर देश नाम का एक क्राउड फंडिंग प्रोगाम चलाने जा रहा है।

Doante for Desh: कांग्रेस करेगा क्राउड फंडिंग मुहिम-डोनेट फॉर देश की शुरुआत, हर पदाधिकारी को देने होंगे कम से कम 1380 रुपए

Doante for Desh: 2024 के लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) से पहले पार्टी के लिए फंड (Congress Party Fund) जुटाने के लिए कांग्रेस पार्टी (Congress Party) डोनेट फॉर देश (Donate for Desh) नाम का एक क्राउड फंडिंग प्रोगाम चलाने जा रहा है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से की गई एक प्रेस कान्फ्रेंस में इस बात का ऐलान किया गया है। डोनेट फॉर देश नाम की ये मुहिम 18 दिसंबर से शुरु की जाएगी। इसके तहत हर कांग्रेस पदाधिकारी को कम से कम 1,380 रुपये का योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा

प्रेस कान्फ्रेंस में किया ऐलान

आज शनिवार 16 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित की गई प्रेस कान्फ्रेंस में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने इस मुहिम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 18 दिसंबर को इस ऑनलाइन अभियान की शुरुआत करेंगे। जिसके तहत पार्टी अपना कोश भरेगी। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से इस अभियान को लेकर जागरुकता बढ़ाई जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोग इस का हिस्सा बन पाए।

तिलक-स्वराज कोष से प्रेरित

वेणुगोपाल ने कहा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अपने ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान, 'डोनेट फॉर देश' के लॉन्च की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि यह पहल 1920-21 में महात्मा गांधी के ऐतिहासिक तिलक स्वराज कोष से प्रेरित है और इसका उद्देश्य एक श्रेष्ठ भारत बनाने में हमारी पार्टी को सशक्त बनाना है।

28 दिसंबर को है स्थापना दिवस

बता दें कि 28 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस है। इसी अवसर पर पार्टी नागपुर में एक रैली का आयोजन करने जा रही है। उसी से पहले कांग्रेस इस अभियान की भी शुरुआत करेगा जिसके बाद से ये ऑनलाइन प्रोग्राम 28 दिसंबर तक चलेगा। 

घर-घर जाकर भी बटोरेंगे चंदा

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि अभियान मुख्य रूप से पार्टी के स्थापना दिवस 28 दिसंबर तक ऑनलाइन रहेगा, उसके बाद हम जमीनी अभियान शुरू होगा जिसमें पार्टी कार्यकर्ता और पार्टी से ही जुड़े स्वयंसेवी प्रत्येक बूथ में कम से कम 10 घरों को लक्षित करके फिर उन घरों में जाएंगे और हर घर से कम से कम 138 रुपये का अंशदान सुनिश्चित करेंगे।

दानदताओं को मिलेगा प्रमाणपत्र

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन (Congress Treasurer Ajay Maken) ने कहा कि जो लोग डोनेट करना चाहते हैं, उन्हें भारतीय नागरिक होना चाहिए और उनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इसी के साथ अजय माकन ने कहा कि दानदाताओं को दान प्रमाणपत्र भी मिलेगा।