Defense Investiture Ceremony 2024 : राष्ट्रपति मुर्मू ने 36 वीर जवानों को वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित, 26 को मिले शौर्य चक्र और 10 जवानों को कीर्ति

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु ने वीरता का परिचय देने वाले सैन्य बलों, अर्धसैनिक बलों व पुलिस कर्मियों को शुक्रवार शाम शौर्य चक्र और कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने 05 जुलाई, 2024 को राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह के दौरान 10 कीर्ति चक्र और 26 शौर्य चक्र प्रदान किए।

Defense Investiture Ceremony 2024 : राष्ट्रपति मुर्मू ने 36 वीर जवानों को वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित, 26 को मिले शौर्य चक्र और 10 जवानों को कीर्ति

Defense Investiture Ceremony 2024 : राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु ने वीरता का परिचय देने वाले सैन्य बलों, अर्धसैनिक बलों व पुलिस कर्मियों को शुक्रवार शाम शौर्य चक्र (Shaurya Chakra)और कीर्ति चक्र (Kirti Chakra) से सम्मानित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने 05 जुलाई, 2024 को राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह (defense investiture ceremony) के दौरान 10 कीर्ति चक्र और 26 शौर्य चक्र प्रदान किए। बता दें कि इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे। ये पुरस्कार सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश के पुलिसकर्मियों को वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया।

इन वीरों को कीर्ती चक्र से किया गया सम्मानित

राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा सीआरपीएफ 210 कोबरा के इंस्पेक्टर दिलीप कुमार, हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार यादव, कांस्टेबल बबलू रभा व कांस्टेबल शंभू रॉय को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। वहीं भारतीय सेना की ग्रेनेडियर 55 बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही पवन कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।

भारतीय सेना के कैप्टन अंशुमन सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। वह आर्मी मेडिकल कॉर्पस 26 बटालियन पंजाब रेजीमेंट में थे। हवलदार अब्दुल माजिद को भी मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। हवलदार अब्दुल भारतीय सेना की, 9 बटालियन पैराशूट रेजीमेंट, स्पेशल फोर्स का हिस्सा थे। इन सभी बहादुर सपूतों के परिजनों ने यह सम्मान प्राप्त किया।

इन वीरों को शौर्य चक्र से किया गया सम्मानित

वहीं राष्ट्रपति मुर्मू ने शौर्य चक्र से इन वीरों को सम्मानित किया। जिनमें CRPF के कांस्टेबल मुकेश कुमार, जम्मू कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर अमित रैना, फिरोज अहमद डार, कांस्टेबल वरुण सिंह, सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस मोहनलाल, एयर फोर्स के विंग कमांडर शैलेश सिंह, नेवी के लेफ्टिनेंट विमल रंजन, आर्मी के हवलदार संजय कुमार, एयरफोर्स के लेफ्टिनेंट ऋषिकेश जयन,CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट बिभोर कुमार सिंह, आर्मी के मेजर राजेंद्र प्रसाद, मेजर रविंद्र सिंह रावत, नायक भीम सिंह, मेजर सचिन नेगी, मेजर मानेओ फ्रांसिस, आर्मी के कैप्टन अक्षत उपाध्याय, नायब सूबेदार संजय कुमार, मेजर अमनदीप जाखड़ और सिविलियन आर्मी के पुरुषोत्तम कुमार शामिल हैं। 

जम्मू कश्मीर के इन वीरों को किया सम्मानित

राष्ट्रपति ने जम्मू कश्मीर पुलिस में सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल सफीउल्लाह कादरी को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया है।सेना के राइफलमैन कुलभूषण, जो जम्मू कश्मीर राइफल्स 52 बटालियन, राष्ट्रीय राइफल में थे, उनको मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।भारतीय सेना की आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन के मेजर विकास व मेजर मुस्तफा को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। कैप्टन प्रांजल कॉर्पस ऑफ़ सिग्नल 63 बटालियन राष्ट्रीय राइफल में थे। राजपूताना राइफल्स, 5 बटालियन के हवलदार विवेक सिंह तोमर, 18 असम राइफल्स के राइफलमैन आलोक राव व कैप्टन एमवी प्रांजल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। परिजनों को आर्मी के मेजर दिग्विजय सिंह रावत, मेजर दीपेंद्र विक्रम बस्नेत, नायब सूबेदार पवन कुमार यादव कीर्ति चक्र से सम्मानित किए गए हैं।