CM Yogi in Hardoi: सीएम योगी ने हरदोई में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को किया संबोधित, 541 करोड़ की दी सौगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को हरदोई में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम में सीएम योगी ने 541 करोड़ रुपये की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

CM Yogi in Hardoi: सीएम योगी ने हरदोई में  नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को किया संबोधित, 541 करोड़ की दी सौगात

CM Yogi in Hardoi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) आज हरदोई दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने हरदोई में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन (Nari Shakti Vandan Sammelan) को संबोधित किया। कार्यक्रम में सीएम योगी ने 541 करोड़ रुपये की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि आधी आबादी को सम्मान दिए बिना कोई भी समाज सशक्त नहीं हो सकता है। इस बात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत करीब से समझा है। यही वजह है कि आजादी के बाद पहली बार 2014 में भारत की राजनीति के एजेंड में महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने कहा की हमारी सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए लगातार कार्य कर रही है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से 33 प्रतिशत आरक्षण

सीएम ने आगे कहा कि "नारी शक्ति वंदन अधिनियम से 33 प्रतिशत आरक्षण देकर प्रधानमंत्री मोदी ने यह व्यवस्था कर दी है कि नये परिसीमन के बाद एक तिहाई सीटों पर देश की माताओं और बहनों को सांसद एवं विधायक बनने का अवसर प्राप्त होगा। दिसंबर तक 1.25 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का लाभ मिल जाएगा। योजना के अंतर्गत हमारी सरकार अब तक प्रदेश में करीब 75 लाख परिवारों को मालिकाना हक उपलब्ध करवा चुकी है।"

एशियाई खेलों में पहली बार भारत को 107 मेडल मिले

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा चलाए गए खेलो इंडिया खेलो और फिट इंडिया मूवमेंट के परिणाम अब सामने आ रहे हैं। इस बार एशियाई खेलों में पहली बार भारत को 107 मेडल मिले हैं। देश के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार शासन की विभिन्न सेवाओं में समायोजन करने की व्यवस्था करेगी। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में पढ़ने वाली बेटियों और वहां पढ़ने वाले हर छात्र को हमारी सरकार यूनिफॉर्म, बैग और पुस्तकें दे रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत नये सत्र से 25 हजार रुपये देंगे। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि 1947 से 2017 तक प्रदेश के पुलिस बल में केवल 10 हजार महिला कार्मिक थी। महज छह सालों में हमारी सरकार अतिरिक्त भर्ती के कार्यक्रम चलाने से महिला कार्मिकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके बाद अब प्रदेश भर में करीब 40 हजार महिला कार्मिक है।