Ram Navami Darshan Guide: दुल्हन की तरह सज रही अयोध्या, राम नवमी पर 20 घंटे के लिए खोला जाएगा मंदिर

इस बार राम नवमी का त्योहार अयोध्या शहर के लिए खास होने वाला है। इस बार प्रभु श्रीराम का जन्मदिन उनके अपने घर अयोध्या के राम मंदिर मे मनाया जाना है। मंदिर के निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से सभी राम भक्त अयोध्या जाना चाहते हैं। अयोध्या शहर में राम नवमी की तैयारियां भी जोरों पर हैं

Ram Navami Darshan Guide: दुल्हन की तरह सज रही अयोध्या, राम नवमी पर 20 घंटे के लिए खोला जाएगा मंदिर

Ram Navami Darshan Guide: चैत्र नवरात्रि के समापन यानी नवरात्रि के आखिरी दिन राम नवमी मनाई जाती है। इस बार राम नवमी 17 अप्रैल, बुधवार को मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से, रामनवमी का त्योहार भगवान विष्णु के 7 वे अवतार प्रभु श्री राम के जन्मदिन की खुशी में मनाया जाता है। चैत्र माह की नवमी तिथि को अयोध्या के राजा दशरथ और माता कौशल्या के पुत्र प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था। आपको बता दें राम नवमी के दिन लोग दोपहर 12 बजे रामलला का जन्म उत्साह पूर्वक मनाते हैं और पूजा अर्चना करते हैं। लेकिन इस बार राम नवमी का त्योहार अयोध्या शहर के लिए खास होने वाला है। इस बार प्रभु श्रीराम का जन्मदिन उनके अपने घर अयोध्या के राम मंदिर मे मनाया जाना है। मंदिर के निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से सभी राम भक्त अयोध्या जाना चाहते हैं। अयोध्या शहर में राम नवमी की तैयारियां भी जोरों पर हैं, इस बार की राम नवमी को देखते हुए शहर को स्वर्ग की तरह सजाया जा रहा है। देश के कोने-कोने से हजारों राम भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

किस तरह खास होगी राम नवमी  
 

मिली जानकारी के मुताबिक इस बार रामनवमी पर राम मंदिर को 20 घंटे के लिए खोला जाएगा यानी 20 घंटे तक श्रद्धालू रामलला के दर्शन कर पाएंगे और तो और रामलला का सूर्य तिलक भी किया जाएगा।  इस पूरे इवेंट को लाइव कवर किया जाएगा और पूरे जनपद में 100 जगहों पर LED स्क्रीन्स लगाई गई हैं, ताकि भक्त जन्मोत्सव को लाइव देख सकें। अनुमान है कि इस बार दर्शन करने के लिए 30 लाख श्रद्धालु आ सकते हैं। जिसे देखते हुए राम मंदिर परिसर में ट्रस्ट की ओर से खास इंतजाम भी किए गए हैं, गर्मी से बचाव के लिए टेंट लगाए जा रहे हैं और जिन जगहों पर कंकड़ पत्थर चुभते हैं, वहां पर मैट बिछाए जा रहे हैं। राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से  लोगों के लिए कई अन्य खास इंतजाम भी किए गए हैं। लोगों को पानी के बोतल से लेकर ors के पैकट भी वितरित किए जाएंगे। 

 दर्शन और पूजन के लिए क्या हैं इंतजाम


राम नवमी पर इस बार राम मंदिर के दर्शन और पूजन के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। राम नवमी के दिन रामलला को खास मुहूर्त पर रामलला को भोग लगाया जाएगा। आरती के लिए भी इस बार समय में थोड़ी तबदीली की गई है। भगवान के वस्त्र भी इस बार थोड़े अलग रहेंगे जानकारी के मुताबिक इस बार प्रभु श्रीराम सोने चांदी और रत्न जड़ित पीले वस्त्र पहनेंगे। मंदिर के कपाट खुलने का समय भी बदल दिया गया है। 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे से खोले जाएंगे और 17 अप्रैल को कपाट साड़े तीन बजे से ही कपाट खोल दिए जाएंगे और श्रृंगार आरती 5 बजे से होगी और 12 बजे भगवान का सूर्य तिलक किया जाएगा जिसका ट्रायल पहले ही किया जा चुका है। रामनवमी पर रामलला को धनिए पंजीरी का भोग लगाया जाएगा। इसके साथ ही मौसमी फल, मीठे पान का भोग भी लगाया जाएगा।