Ayodhya News: टीवी सितारों से सजी अयोध्या की भव्य रामलीला

Ayodhya News: टीवी सितारों से सजी अयोध्या की भव्य रामलीला

Ayodhya News: पूरे देश में नवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। आज नवरात्रि का आठवां दिन है। इस दौरान जगह-जगह रामलीला का मंचन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की राम नगरी अयोध्या में भी रामलीला का शानदार मंचन किया जा रहा है। इस साल अयोध्या की रामलीला 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक हो रही है। हर साल की तरह इस साल भी राम कथा पार्क नया घाट में शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक होती है। इसका लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 20 अक्टूबर तक करीब 26 करोड़ राम भक्तों ने ऑनलाइन रामलीला देखी। इसके साथ ही भक्तों की काफी भीड़ रामलीला देखने के लिए पहुंची। 

 2020 में हुई थी अयोध्या की रामलीला शुरुआत

इस साल अयोध्या की रामलीला का चौथा संस्करण है। इसकी शुरुआत कोरोना काल 2020 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनुमति से की गई थी। पहले साल यानि 2020 में अयोध्या की रामलीला को 16 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा था। 2021 में 22 करोड़ से ज्यादा और 2022 में 25 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने अयोध्या की रामलीला को देखा था। अभी तक अयोध्या की रामलीला अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ती हुई आ रही है। 24 अक्टूबर तक होने वाली अयोध्या की रामलीला को देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है।  इस साल भी एक नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद जताई जा रही है। 

अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला

इस साल अयोध्या की रामलीला में टीवी की बड़ी हीरोइन और बड़े कलाकार कम कर रहे हैं। रामनगरी अयोध्या की रामलीला में 20 अक्टूबर को सीता हरण, जटायु वध और शबरी मिलन का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। रावण के रूप में प्रसिद्ध अभिनेता गिरिजा शंकर ने अपने डायलाग और अभिनय से दर्शकों को बहुत प्रभावित किया। वहीं सीता के रोल में प्रसिद्ध अभिनेत्री डॉ लिली सिंह ने अपने बेहतर अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। अयोध्या की रामलीला का चौथा संस्करण है। अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। इसको देश-विदेश में कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

अयोध्या की रामलीला का उद्देश्य भगवान राम के संदेश को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना है। इसकी प्रशंसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रिजेश पाठक अयोध्या की रामलीला के संरक्षक और मार्गदर्शक हैं। अयोध्या की रामलीला का आयोजन उत्तर प्रदेश की सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं संस्कृति मंत्रालय जयवीर सिंह के सहयोग से होता है। अयोध्या के रामलीला को 4 साल हो गए हैं और यह विश्व की सबसे बड़ी रामलीला कहलाती है।

अयोध्या की रामलीला में टीवी की बड़ी हीरोइन और बड़े कलाकार काम कर रहे हैं। पूनम ढिल्लों, अमिता नागिरया, शीबा, रितु शिवपुरी, मांगिशा,पायल गोगा कपूर, ममता सिंह,  प्रतिभा। गजेंद्र चौहान (राजा जनक),  रजा मुराद (अहिरावण), राकेश बेदी (विभीषण), गिरिजा शंकर (रावण), अनिल धवन (इंद्रदेव), रवि किशन जी (केवट), वरुण सागर जी (हनुमान जी), सुनील पाल (नारद मुनि), राहुल भूचर (श्री राम जी), शिवा, आकाशदीप (कुंभकरण), रूबी चौहान (मेघनाथ), मनोज बक्शी (राजा दशरथ), गुलशन पांडे, अवतार गिल, सागर, चंदन काम कर रहे हैं। 

रामलीला के इतिहास से जुड़ी कुछ रोचक बातें

मान्यता है कि रामचरित मानस की रचना गोस्वामी तुलसीदास ने संवत 1600 में अयोध्या में की थी। रामलीला प्रभु श्रीराम के चरित पर परंपरागत रूप से खेला जाने वाला एक नाटक है जो खासतौर पर उत्तर भारत में होती है।

वर्ष 1988 में अयोध्या शोध संस्थान की रामलीला सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध मानी जाती है। जानकारी के मुताबिक, पहले यहां सालभर प्रत्येक मंगलवार को रामलीला होती थी। फिर अयोध्या से निकल कर रामलीला देश दुनिया के अलग-अलग कोने तक जा पहुंची। नवरात्रि के त्योहार पर यहां विशेष रूप से रामलीला देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।

रामलीला में रामजन्म से लेकर उनके वनवास जाने, सीता का हरण, भरत मिलाप और रावण-वध जैसी घटनाओं का बखूबी मंचन करते हैं। इसके बाद दशमी वाले दिन रावण-वध होता है, इस दिन रावण सहित मेघनाद और कुंभकरण का भी पुतला दहनकर दशहरा पर्व मनाया जाता है।

रिपोर्ट- धर्मेंद्र सिंह