Arvind Kejriwal in Ayodhya : अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल, राम लला का लेंगे आर्शीवाद

आज सोमवार 12 फरवरी को केजरीवाल और भगवंत मान अयोध्या में बने नवर्निमित मंदिर में राम लला के दर्शन करेंगे।

Arvind Kejriwal in Ayodhya : अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल, राम लला का लेंगे आर्शीवाद

Arvind Kejriwal in Ayodhya : दिल्ली के CM और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल आज राम लला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। केजरीवल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी राम लला के दर्शन करने पहुंचे हैं। आज सोमवार 12 फरवरी को केजरीवाल और भगवंत मान अयोध्या में बने नवर्निमित मंदिर में राम लला के दर्शन करेंगे। गौरतलब हो कि दोनों मुख्यमंत्री अपने माता-पिता और पत्नी के साथ अयोध्या आए हैं। वहीं दूसरी ओर आध्यात्मिक गुरु सद्गुरू जग्गी वासुदेव भी रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। मंदिर पहुंचकर सदगुरु ने मंदिर परिसर में बैठकर ध्यान किया।

सीएम केजरीवाल और भगवंत मान ने किए रामलला के दर्शन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने अपने परिवार के साथ और भगवंत मान ने अपने परिवार के साथ अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन किए। मेरे साथ मेरी पत्नी, मेरे माता-पिता और मान साहब की पत्नी और उनकी माता जी हम सबको रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

रामलला के दर्शन करके असीम शांति का अनुभव हुआ

केजरीवाल ने कहा कि रामलला के दर्शन करके असीम शांति का अनुभव हुआ है। उसका वर्णन नहीं किया जा सकता है। यह पूरे देश-समाज के लिए सौभाग्य की बात है। इतना भव्य और सुंदर मंदिर तैयार हुआ है। हर रोज लाखों लोग दर्शन कर रहे हैं। उनकी आस्था देखकर दिल गदगद हो जाता है।

बड़े दिनों से इच्छा आज पूरी हुई- भगवंत मान

भगवंत मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज परिवार के साथ भगवान श्रीराम के दर्शन किए। बड़े दिनों से इच्छा थी, जो आज पूरी हो गई।