10 Saal Anyay Kaal : BJP के श्वेत पत्र के जवाब में कांग्रेस ने पेश किया ब्लैक पत्र, 10 साल अन्याय काल

भाजपा सांसद और संसदीय फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन जयंत सिन्हा ने बुधवार 7 फरवरी को कहा था कि सरकार के व्हाइट पेपर में 2014 के पहले की खराब अर्थव्यवस्था का जिक्र होगा। इसी के साथ ही बताया जाएगा कि PM मोदी ने 2014 के बाद कैसे आर्थिक स्थिति बदली।

10 Saal Anyay Kaal : BJP के श्वेत पत्र के जवाब में कांग्रेस ने पेश किया ब्लैक पत्र, 10 साल अन्याय काल

10 Saal Anyay Kaal : भारतीय जनता पार्टी साल 2014 से पहले और बाद की अर्थव्यवस्था की स्थिति की तुलना करते हुए संसद में श्वेत पत्र लाने वाली है। इसी के जवाब में कांग्रेस पार्टी ब्लैक पत्र ने आज प्रेस कान्फ्रेंस करके ब्लैक पत्र पेश किया है। गौरतलब हो कि संसद के बजट सत्र को एक दिन और यानी 10 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है जिसकी जानकारी लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा अध्यक्ष ने कल दी थी। जिसके बाद आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में एक प्रेस कान्फ्रेंस करके ये ब्लैक पेपर पेश किया है।

जयंत सिन्हा ने दी थी जानकारी

बता दें कि बुधवार 7 फरवरी को भाजपा सांसद और संसदीय फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन जयंत सिन्हा ने कहा था कि सरकार के व्हाइट पेपर में 2014 के पहले की खराब अर्थव्यवस्था का जिक्र होगा। इसी के साथ ही बताया जाएगा कि PM मोदी ने 2014 के बाद कैसे आर्थिक स्थिति बदली।

क्या है श्वेत पत्र

दरअसल व्हाइट पेपर एक रिपोर्ट होती है, जिसमें सरकार की नीतियों और मुद्दों को चर्चा होती है। सरकार व्हाइट पेपर अक्सर तब लाती है, जब उसे किसी मुद्दे पर निष्कर्ष निकालना होता है। केंद्र सरकार के व्हाइट पेपर लाने से सरकार को लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के खिलाफ हमला करने का हथियार मिलेगा।

अधीर रंजन का BJP पर तंज

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि हमें कोई हर्ज नहीं अगर सरकार व्हाइट पेपर लेकर आए, लेकिन सरकार को मेहुल चोकसी के पेपर भी सदन में लाने चाहिए। सरकार को इस बात का भी पेपर लाना चाहिए कि क्यों आपकी सरकार में बैंकों को लूटा जाता है। जो लोग बैंक को लूटकर विदेश में भाग जाते हैं, उनके साथ आपका क्या संबंध है, इस बात पर भी पेपर लाएं।