Shani dev Stuti: शनिदेव को करना है प्रसत्र, तो शनिवार को करें इस स्तुति का जाप

हिन्दू धर्म में भगवान शनि को न्याय का देवता कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, जिनकी कुंडली में साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष का प्रभाव है, तो उन्हें शनिवार के दिन भगवान शनि की विधि विधान से  पूजा अराधना करनी चाहिए।

Shani dev Stuti:  शनिदेव को करना है प्रसत्र, तो शनिवार को करें इस स्तुति का जाप

Shani dev Stuti: शनिवार का दिन भगवान शनि को बेहद प्रिय होता है। हिन्दू धर्म में भगवान शनि को न्याय का देवता कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, जिनकी कुंडली में साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष का प्रभाव है, तो उन्हें शनिवार के दिन भगवान शनि की विधि विधान से  पूजा अराधना करनी चाहिए। इसके साथ ही अपने कष्टों को दूर करने के लिए शनि देव स्तुति का पाठ करना चाहिए।

शनि देव स्तुति

नम: कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठ निभाय च ।

नम: कालाग्निरूपाय कृतान्ताय च वै नम: ॥॥

नमो निर्मांस देहाय दीर्घश्मश्रुजटाय च ।

नमो विशालनेत्राय शुष्कोदर भयाकृते ॥॥

नम: पुष्कलगात्राय स्थूलरोम्णेऽथ वै नम: ।

नमो दीर्घाय शुष्काय कालदंष्ट्र नमोऽस्तु ते ॥॥

नमस्ते कोटराक्षाय दुर्नरीक्ष्याय वै नम: ।

नमो घोराय रौद्राय भीषणाय कपालिने ॥॥

नमस्ते सर्वभक्षाय बलीमुख नमोऽस्तु ते ।

सूर्यपुत्र नमस्तेऽस्तु भास्करेऽभयदाय च ॥॥

अधोदृष्टे: नमस्तेऽस्तु संवर्तक नमोऽस्तु ते ।

नमो मन्दगते तुभ्यं निस्त्रिंशाय नमोऽस्तुते ॥॥

तपसा दग्ध-देहाय नित्यं योगरताय च ।

नमो नित्यं क्षुधार्ताय अतृप्ताय च वै नम: ॥॥

ज्ञानचक्षुर्नमस्तेऽस्तु कश्यपात्मज-सूनवे ।

तुष्टो ददासि वै राज्यं रुष्टो हरसि तत्क्षणात् ॥॥

देवासुरमनुष्याश्च सिद्ध-विद्याधरोरगा: ।

त्वया विलोकिता: सर्वे नाशं यान्ति समूलत: ॥॥

प्रसाद कुरु मे सौरे ! वारदो भव भास्करे ।

एवं स्तुतस्तदा सौरिर्ग्रहराजो महाबल: ॥॥

जरुर करें ये काम 

अगर आपका कोई काम सफल नही हो रहा है तो शनिवार को चीटियों को आटा या मछलियों को दाना खिलाने से नौकरी में तरक्की मिलती है। 

शनिवार के दिन शनि ग्रह से संबंधित चीजें जैसे साबुत उड़द, तिल के बीज, लोहा, तेल, काले कपड़े का दान करना चाहिए। इससे शनि का दुष्प्रभाव कम होता है। 

साथ ही अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते है तो इस दिन शनि देव के लोहे की मूर्ति का पूजा अवश्य करें। और उन्हें उनकी प्रिय वस्तुएं जैसे काला तिल, और सरसों का तेल अर्पित करें। 

अगर आप इस दिन किसी जरुरतमंद को कंबल का दान करते है तो उसे काफी अच्छा माना जाता है। शनि पीड़ा की शांति के लिए शनिवार के दिन शनि के मंत्र का जाप करना चाहिए।