Renu sinha: नोएडा के रेनू सिन्हा मर्डर केस में नया एंगल , घर में ही छुपा था आरोपी पति

Renu sinha: नोएडा में सुप्रिम कोर्ट की वकील रेनू सिन्हा मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है।हत्या के बाद स्टोर रूम में छिपा बैठा था हत्यारा पति।

Renu sinha:  नोएडा के रेनू सिन्हा मर्डर केस में नया एंगल , घर में ही छुपा था आरोपी पति

Renu sinha: नोएडा स्थित सेक्टर 30 निवासी सुप्रीम कोर्ट में वकील रेनू सिन्हा मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। जिसमें आरोपी खुद वकील रेनू का पति पाया गया है। हालांकि पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि आरोपी पति अपने ही घर के स्टोर रूम में छिपा हुआ था। वह करीब 24 घंटे तक वहां छुपा रहा। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। 

क्या है पूरा मामला 

तारीख 10 सितंबर 2023, जगह उत्तर प्रदेश का जिला नोएडा, पता सेक्टर-30 में स्थित कोठी नं D-40 है। जहां संदिग्ध हालत में 61 साल की रेनू सिन्हा की लाश मिलती है।जानकारी के मुताबिक रेनू सिन्हा पेशे से सुप्रीम कोर्ट में वकील थी। महिला का शव घर के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। पुलिस ने छानबीन और पूछताछ के आधार पर मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि आरोपी पति के घर के स्टोर रूप में ही छुपे होने का मामला सामने आया है। दरअसल, 61 वर्षीय सुप्रीम कोर्ट की वकील रेनू का शव रविवार की शाम घर के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया साथ ही उनके सिर पर चोट के निशान पाए गए। मृतका के भाई की सूचना पर पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

वहीं पुलिस ने मीडिया को ब्यान देते हुए बताया कि मृतका के भाई ने घटना की जानकारी दी थी जिसके बाद पुलिस ने जांच- पड़ताल की। घटना के बाद पुलिस गायब पति को ढूंढ रही थी , छानबीन के बाद आरोपी घर के स्टोर रूम में मिला उसके पास रेनू का मोबाइल फोन व उसका मोबाइल फोन पासपोर्ट पाया गया। मृतका के पति ने बताया कि प्रापर्टी को लेकर उसने अपनी पत्नि की हत्या कर दी। 

पति पर हत्या की आशंका 

वकील रेनू हत्या कांड में उनके परिजनों ने पति पर हत्या की आशंका जताई थी। गौरतलब महिला का पति हत्या के बाद से पति गायब था। हर तरफ उसकी खोजबीन की जा रही थी जिसके बाद परिजनों का शक यकीन में बदल गया।  वहीं देर रात करीब 3 बजे पुलिस ने आरोपी पति को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। बता दें पति घर के ही स्टोर रूम में छुपा हुआ था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की जिसमें उसने बताया कि उसकी पत्नी कैंसर से पीड़ित थी उसका इलाज चल रहा था, पिछले महीने ही वो स्वस्थ हुई थी। इस बीच आरोपी पति अपनी कोठी को चार करोड़ रूपए में बेचने जा रहा था, जिसका उसकी पत्नी रेनू विरोध कर रही थी। इस विरोध के चलते आरोपी ने अपनी पत्नि को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि आरोपी पुलिस के हिरासत में है और पुलिस अन्य पहलुओं से भी मामले की जांच कर रही है। अब आने वाले दिनों में पुलिस इस मामले में क्या कुछ जांच- पडताल करती है इस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।