Randeep Hooda Wedding: गर्लफ्रेंड लिश लैशराम संग इस जगह शादी करेंगे एक्टर रणदीप हुड्डा, इस दिन बनेंगे दुल्हे राजा

रणदीप के फैंस के लिए एक गुड़ न्यूज है की अब फाइनली वो दूल्हा बनने जा रहे हैं। बता दें कि वो इसी महीने वो शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

Randeep Hooda Wedding: गर्लफ्रेंड लिश लैशराम संग इस जगह शादी करेंगे एक्टर रणदीप हुड्डा, इस दिन बनेंगे दुल्हे राजा

Randeep Hooda Wedding: बॉलावुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की शादी की खबर काफी समय से चर्चाओँ में बनी है। लेकिन इसको लेकर कोई भी अपडेट सामने नही आ रही थी। उनके फैंस उनकी शादी का लंबे समय से इंतजार कर रहे है। रणदीप के फैंस के लिए एक गुड़ न्यूज है की अब फाइनली वो दूल्हा बनने जा रहे हैं। बता दें कि वो इसी महीने वो शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

10 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग रचायेंगे शादी 

'सरबजीत' फेम एक्टर रणदीप हुड्डा जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम (Lynn Laishram) से शादी करने वाले हैं। कई दिनों से दोनों की शादी की खबरों से बाजार गर्म था वहीं इस बीच अब कपल की कन्फर्म वेडिंग डेट सामने आ चुकी हैं। बता दें कि रणदीप इसी साल अपने से 10 साल छोटी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से 29 नवंबर को मणिपुर में शादी करने वाले हैं। शादी की सभी रस्में 29 नवंबर की दोपहर से शुरु होंगी जो देर रात तक चलेंगी।

मणिपुर में करेंगे शादी 

रणदीप की लेडी लव मणिपुर से होने की वजह से वो दोनों वहीं की परंपरा के मुताबिक मणिपुरी पोशाक पहनकर शादी करेंगे। जहां शादी की शाम में मणिपुर के लोकगीतों से गूंज उठेगी। साथ ही खाना भी इसी ट्रेडिशन का होगा। वहीं दोनों की शादी को लेकर खबर ये भी है कि उनकी शादी महाभारत के अर्जुन और मणिपुर की राजकुमारी चित्रांगदा के विवाह की तरह होगी। इन चीजों को ध्यान में रखते हुए ही शादी की तैयारियां की जा रही हैं। बता दें कि ये काफी इंटीमेट वेंडिग होगी जिसमें दोनों परिवारों के अलावा सिर्फ करीबी रिश्तेदारों को ही न्योता दिया गया है। फिलहाल शादी के बाद एक्टर मुंबई में एक ग्रेंड रिसेप्शन देंगे। इस रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे शिरकत करेंगे। हालांकि अभी रिसेप्शन को लेकर कोई ऑफिशियल डेट सामने नही आई है।