Rahul Gandhi Yatra in Lucknow: आज लखनऊ पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, कई रुटों की बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

राहुल गांधी की भारज जोड़ो यात्रा के चलते पक्कापुल चौराहा से इमामबाडा की तरफ से आने वाला सामान्य यातायात घंटाघर की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात रुमीगेट पुलिस चौकी चौराहे से बांये चौक चौराहा अथवा बांये कुडियाघाट मोड होते हुए जा सकेगा।

Rahul Gandhi Yatra in Lucknow: आज लखनऊ पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, कई रुटों की बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Rahul Gandhi Yatra in Lucknow: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (‘Bharat Jodo Nyay Yatra’) का आज 38वां दिन है। राहुल की यात्रा आज शाम लखनऊ पहुंचेगी। यात्रा के चलते रूट पर जाम न लगें इसके लिए पुलिस अलर्ट मोड पर हैं। बता दें कि रायबरेली से शुरू हुई यात्रा निगोहां होते हुए लखनऊ में इंट्री करेगी। इसके बाद मोहनलालगंज, कल्ली बाजार, चारबाग होते हुए हुसानाबाद स्थित घंटाघर पर रुकेंगी।  राहुल गांधी घंटाघर पर जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

इन रुटों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा 

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की भारज जोड़ो यात्रा के चलते पक्कापुल चौराहा से इमामबाडा की तरफ से आने वाला सामान्य यातायात घंटाघर की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात रुमीगेट पुलिस चौकी चौराहे से बांये चौक चौराहा अथवा बांये कुडियाघाट मोड होते हुए जा सकेगा। वहीं छोटा इमाम बाड़ा की तरफ से आने वाला सामान्य यातायात घंटाघर की तरफ नहीं जा पायेंगे , यहां यातायात तहसीनगंज चौराहा, कोनेश्वर तिराहा और चौक चौराहा से होते हुए जा सकेंगे 

राहुल की रैली में नही पहुंचे अखिलेश यादव

वहीं सोमवार को अमेठी पहुंची यात्रा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) के शामिल होने पर कई तरह के सवाल उठ रहे है। यात्रा में शामिल होने के सवाल पर अखिलेश यादव ने जवाब दिया कि - सपा कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा में तब तक शामिल नहीं होंगे, जब तक कि सीट शेयरिंग पर फैसला नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस के साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी है। कई सूचियां उधर से आई हैं और कई इधर से भी गई हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इस बीच सपा ने कांग्रेस को 17 सीटें ऑफर की हैं।

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी लखनऊ में यात्रा में शामिल नहीं होंगी। वो 24 फरवरी को मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगीं। बता दें कि उन्हें 16 फरवरी को चंदौली में न्याय यात्रा में शामिल होना था, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से वे अस्पताल में भर्ती थीं।