Malaika-Arjun Breakup: एक बार फिर टूटा मलाइका का दिल, अर्जुन संग हुआ ब्रेकअप

बॉलीवुड के मोस्ट लवड कपल मलाइका अरोडा और अर्जुन कपूर अकसर लाइमलाइट में रहते है। दोनों को अकसर एक साथ देखा भी जाता है। कभी डेट्स पर तो कभी एक साथ छुट्टियां मनाते हुए। उनके फैंस को उनकी जोड़ी काफी पसंद भी आती है। लेकिन अब कपल के फैंस को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। 

Malaika-Arjun Breakup: एक बार फिर टूटा मलाइका का दिल, अर्जुन संग हुआ ब्रेकअप

Malaika Arjun Breakup: बॉलीवुड के मोस्ट लवड कपल मलाइका अरोडा (MALAIKA ARORA )और अर्जुन कपूर (ARJUN KAPOOR) अकसर लाइमलाइट में रहते है। दोनों को अकसर एक साथ देखा भी जाता है। कभी डेट्स पर तो कभी एक साथ छुट्टियां मनाते हुए। उनके फैंस को उनकी जोड़ी काफी पसंद भी आती है। लेकिन अब कपल के फैंस को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। 

मलाइका - अरबाज का हुआ ब्रेकअप

बी-टाउन की डिवा मलाइका अरोडा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। आए दिन वो चर्चाओं में बनी रहती है। वहीं अब एक्ट्रेस को लेकर खबर आ रही है कि उनका ब्रेकअप हो गया है। जी, हां बी-टाउन के पावर कपल मलाइका अरोडा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों सेपरेट हो गये है। वहीं ये खबर सुनने के बाद उनके फैंस का दिल टूट गया है। बता दें कि दोनों ने अपनी मर्जी से अलग होने का फैसला किया है औऱ साथ ही वो इस मामलें पर कुछ बोलना नही चाहते है। उनका कहना है कि वो नही चाहते कि लोग इस बारे में गॉसिप करें। 

पहले भी आई थी ब्रेकअप की खबर 

बता दें कि इससे पहले भी कपल के ब्रेकअप की खबरें आ चुकी है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान था। हालांकि कपल ने इस बात को खारिज कर दिया था। वहीं दोबारा उनकी ब्रेकअप की खबर आने से लोग अभी कंफ्यूज है कि उन दोनों का सच में ब्रेकअप हो गया है या फिर नही। वहीं दूसरी ओर मलाइका और अर्जुन के फैंस इस बात का इंतजार कर रहे थे दोनों की शादी की शहनाईयां बजेंगी, लेकिन यहां तो मामला ही उल्टा हो गया।