Lok Sabha Election 2024 result: लोकसभा चुनाव 2024 में NDA को मिली जीत, जानें कितने केंद्रीय मंत्रियों को मिली हार

लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आ चुका है। कुल 542 सीटों में से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 292 और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को 233 सीटें मिली हैं। इसमें अकेले बीजेपी को 240 सीटें मिली हैं। यानी वह बहुमत के आंकड़े 272 से 32 सीट पीछे रह गई।

Lok Sabha Election 2024 result: लोकसभा चुनाव 2024 में NDA को मिली जीत, जानें कितने केंद्रीय मंत्रियों को मिली हार

Lok Sabha Election 2024 result: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) का परिणाम आ चुका है। कुल 542 सीटों में से बीजेपी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) को 292 और कांग्रेस (Congress) के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन (India Alliance) को 233 सीटें मिली हैं। इसमें अकेले बीजेपी (BJP) को 240 सीटें मिली हैं। यानी वह बहुमत के आंकड़े 272 से 32 सीट पीछे रह गई। 

वायनाड-रायबरेली दोनों सीट से जीते राहुल गांधी

वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (Congress President Ajay Rai) को 1.52 लाख वोटों से हराया है। वहीं, वायनाड और रायबरेली दोनों ही सीट से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जीत गए हैं। उन्हें दोनों ही सीटों पर 6 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं। रायबरेली सीट (Raebareli seat) से राहुल गांधी ने बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) को 3,90,030 वोटों से हराया है। वहीं वायनाड सीट (Wayanad seat) से राहुल ने बीजेपी के के.सुरेंद्रन को 3,64,422 वोटों से हराया है।

19 केंद्रीय मंत्रियों को मिली हार

लोकसभा चुनाव 2024 में 50 में से 19 केंद्रीय मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा हैं। अमेठी से बीजेपी की स्मृति ईरानी को कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने 1.67,196 वोटों से हरा दिया है। इसके अलावा तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर (Union Minister Rajiv Chandrashekhar) को 16 हजार वोटों से हरा दिया है। लखीमपुर खीरी से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी (Union Minister Ajay Mishra Teni) को सपा के उत्कर्ष वर्मा ने 34,329 वोटों से हरा दिया है। 

दिनेश लाल यादव निरहुआ हारे चुनाव

बीजेपी के रवि किशन ने सपा की काजल निषाद को 1,03,526 वोट से हराया है। वहीं यूपी के आजमगढ़ से बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirhua) को सपा के धर्मेंद्र यादव ने 1,61,035 वोट से हरा दिया है। वहीं काराकाट सीट से बीजेपी के पवन सिंह को सीपीआई के राजा राम सिंह ने 1,05,858 वोट से हरा दिया है। मुजफ्फरनगर सीट से सपा के हरेंद्र सिंह मलिक ने बीजेपी के संजीव बालियान को 24,672 वोटों से हरा दिया है। मोहनलालगंज सीट से बीजेपी के कौशल किशोर को सपा के आरके चौधरी ने 70,292 वोटों से हरा दिया है। मैनपुरी सीट से  डिंपल यादव ने बीजेपी के जयवीर सिंह को 2,21,639 वोटों से हरा दिया है।

3 में से 5 पूर्व मुख्यमंत्रियों को मिली हार  

लोकसभा चुनाव लड़ रहे 13 में से 5 पूर्व मुख्यमंत्री हार गए है। इनमें दिग्विजय सिंह, भूपेश बघेल, अर्जुन मुंडा, महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला शामिल हैं। मध्य प्रदेश की विदिशा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8.21 लाख वोटों से जीते हैं। वहीं, खूंटी सीट से कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने बीजेपी के अर्जुन मुंडा को 1,49,675 वोटों से हराया है। वहीं आसनसोल से टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी के एसएस आहलूवालिया को को 59,564 वोट से हराया है। 

14 में से 3 सेलिब्रिटी को मिली हार

लोकसभा चुनाव लड़ रहे 14 में से 3 सेलिब्रिटी को चुनाव में हार मिली है। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत मंडी सीट से जीत गई हैं। कंगना ने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को 74,755 वोट से हराया है। वहीं यूपी की मेरठ सीट से बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल जीत गए हैं। उन्होंने सपा की सुनीता वर्मा को 10,585 वोट से हराया है।