Israel-Hamas war: गाजा में 7 हजार लोगों के मारे जाने पर प्रियंका गांधी ने की निंदा, कहा- कब जागेगी इंसानियत?

Israel-Hamas war: गाजा में 7 हजार लोगों के मारे जाने पर प्रियंका गांधी ने की निंदा, कहा- कब जागेगी इंसानियत?

srael-Hamas war: इजराइल और हमास (Israel-Hamas) में पिछले 21 दिनों से जंग जारी है। जिसमें करीब सात हजार लोगों की मौत हो चुकी है। गाजा में लोगों के मारे जाने पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi vadra) ने निंदा की। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि ऐसा कोई अंतरराष्ट्रीय कानून नहीं है जिसका 'उल्लंघन' नहीं किया गया हो। उन्होंने पूछा कि 'मानवता कब जागेगी।'

प्रियंका गांधी ने इजराइल-हमाम युद्ध में मारे गए लोगों पर कड़ी निंदा करते हुए एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट लिखते हुए कहा कि गाजा में 7,000 लोगों की हत्या के बाद भी रक्तपात और हिंसा का सिलसिला नहीं रुका। इन 7,000 लोगों में से 3,000 मासूम बच्चे थे।"

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ऐसा कोई अंतरराष्ट्रीय कानून नहीं है जिसका उल्लंघन नहीं किया गया हो। कांग्रेस नेता ने कहा, "ऐसी कोई गरिमा नहीं है, जिसका उल्लंघन न किया गया हो। ऐसा कोई नियम नहीं है, जिसका उल्लंघन नहीं किया गया हो।"

प्रियंका गांधी ने पूछा,"इंसानियत कब जागेगी? इतने सारे लोगों की जान गंवाने के बाद। इतने सारे बच्चों की बलि चढ़ाने के बाद। क्या इंसान होने की चेतना बची है? क्या यह कभी अस्तित्व में थी?"

उनकी यह टिप्पणी गाजा द्वारा इजराइल हमास युद्ध में मारे गए 7,000 लोगों के नाम जारी करने के एक दिन बाद आई है। 7 अक्टूबर को हमास के सदस्यों द्वारा इज़राइल पर हमला करके कम से कम 1,400 लोगों की हत्या के बाद गाजा पट्टी में लड़ाई 21वें दिन भी जारी है। हमास के हमले के बाद से गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इजरायल की जवाबी बमबारी में 7,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं।2023-10-27 14:02:57