Delhi water crisis : आप के अनशन पर भाजपा ने साधा निशाना, 'आतिशी दोपहर और रात को गायब हो जाती हैं'

राजधानी दिल्ली में जल संकट को लेकर घमासान मचा हुआ है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सियासत जारी है। पानी के मुद्दे पर अनिश्चितकाल के लिए अनशन पर बैठीं जल मंत्री आतिशी पर भाजपा हमलावर हो गई है।

Delhi water crisis : आप के अनशन पर भाजपा ने साधा निशाना, 'आतिशी दोपहर और रात को गायब हो जाती हैं'

Delhi water crisis : राजधानी दिल्ली में जल संकट को लेकर घमासान मचा हुआ है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सियासत जारी है। पानी के मुद्दे पर अनिश्चितकाल के लिए अनशन ('Paani Satyagraha' on Delhi Water Crisis) पर बैठीं जल मंत्री आतिशी (Delhi Water Minister Atishi) पर भाजपा हमलावर हो गई है।

आतिशी का अनशन ढोंग

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा (BJP leader Manjinder Singh Sirsa) ने आतिशी की भूख हड़ताल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने इसे ढोंग करार देते हुए कहा, "आतिशी जी (Delhi Water Minister) की भूख हड़ताल भी उतना ही बड़ा ड्रामा है जैसे केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) जी अपनी ईमानदारी का ढोंग करते हैं। अनिश्चितकालीन सत्याग्रह (Paani Satyagraha) पर बैठने वाली आतिशी जी दोपहर और रात में गायब हो जाती हैं। सिरसा ने कहा,अगर आपको सत्याग्रह करना ही है तो टैंकर माफिया के खिलाफ कीजिए। अपने उन विधायकों के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठिए जिन्होंने टैंकर माफिया से दलाली खाई है और दिल्ली के लोगों को पानी के नाम पर लूटे हैं।"

अनिश्चितकालीन अनशन का दूसरा दिन

इस बीच दिल्ली जल मंत्री आतिशी का एक वीडियो  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए आप ने लिखा कि "जल मंत्री  @AtishiAAP
जी का दिल्ली के हक़ के पानी के लिए अनिश्चितकालीन अनशन का दूसरा दिन इस भीषण गर्मी में हरियाणा की BJP सरकार ने दिल्ली के हक़ का पानी रोका हुआ है। कल भी दिल्ली के हिस्से के पानी से 110 MGD कम पानी भेजा गया है। जिस वजह से आज 28 लाख से भी ज़्यादा लोगों को पानी की क़िल्लत होगी।  जल मंत्री आतिशी जी के द्वारा तमाम प्रयासों के बाद भी हरियाणा की BJP सरकार दिल्ली के हक का पानी नहीं छोड़ रही है।अब जब तक हरियाणा की BJP सरकार दिल्ली के हक़ का पूरा पानी नहीं छोड़ती और हर दिल्लीवालों को उनके हक़ का पानी नहीं मिल जाता, तब तक जल मंत्री आतिशी जी का ‘पानी सत्याग्रह’ जारी रहेगा।"

भाजापा का दिल्ली जल बोर्ड ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

उधर रमेश बिधूड़ी (BJP leader Ramesh Bidhuri) के नेतृत्व में दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में स्थित जल बोर्ड के ऑफिस पर बीजेपी आप के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है। रमेश बिधूड़ी के अनुसार दिल्ली जल बोर्ड ने ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक समिति बनाने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। इसमें एक घर के लिए एक टैंकर उपलब्ध कराने के बजाय 6-7 घरों को एक टैंकर वितरित करने की बात कही गई है, जिससे सभी घरों को समान रूप से जल आपूर्ति हो सके।

जल संकट को लेकर आप और भाजपा आमने-सामने

गौरतलब है कि भीषण गर्मी के बीच दिल्लीवासियों को पानी की किल्लत (Delhi water crisis) से जूझना पड़ रहा है। लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। पानी के मुद्दे को लेकर भाजपा और आप के बीच सियासत चल रही है। जल मंत्री आतिशी शुक्रवार से अनिश्चितकाल के लिए अनशन पर बैठी हैं। आज उनकी भूख हड़ताल का दूसरा दिन है। आतिशी ने हरियाणा सरकार पर पानी नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को 1050 एमजीडी पानी की जरूरत है। 613 एमजीडी पानी हरियाणा से आता है। हरियाणा सरकार ने 28 लाख लोगों का पानी रोक दिया है।