UK Election 2024: ब्रिटेन में 4 जुलाई को हो रहा आम चुनाव, जानिए कैसे होता है यह चुनाव और क्या है खास ?

ब्रिटेन में आज 4 जुलाई को आम चुनाव का दिन है। यहां 4 जुलाई को स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे) से वोटिंग शुरू हो गई है। इन चुनावों में विपक्षी लेबर पार्टी के बीच और प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी के बीच मुख्य टक्कर होने की उम्मीद है।

UK Election 2024: ब्रिटेन में 4 जुलाई को हो रहा आम चुनाव, जानिए कैसे होता है यह चुनाव और क्या है खास ?

UK Election 2024: ब्रिटेन में आज 4 जुलाई को आम चुनाव (General election in uk) का दिन है। यहां 4 जुलाई को स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे) से वोटिंग शुरू हो गई है। इन चुनावों में विपक्षी लेबर पार्टी (labor party) के बीच और प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी (Prime Minister Rishi Sunak's Conservative Party) के बीच मुख्य टक्कर होने की उम्मीद है।

40,000 मतदान केंद्रों में होगी मतदान

ब्रिटेन में हो रहे इन चुनाव में लगभग चार करोड़ 65 लाख मतदाता मतदान करने के पात्र हैं। जिनमें 650 मतदाता निर्वाचन क्षेत्रों में संसद के सदस्यों के लिए मतदान करेंगे। ब्रिटेन  समयानुसार सुबह सात बजे देशभर भर में बनाए गए करीब 40,000 मतदान केंद्र बनाये गए है जिसमें मतदाता अपने पसंद के उम्मीदवार का चुनाव करेंगे। बता दें कि इस बार मतदान केंद्र पर पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।

कैसे होता है ब्रिटेन में चुनाव ?

भारत में संसदीय प्रणाली की सरकार ब्रिटिश संविधान से ही ली गई है। इस कारण भारत और ब्रिटेन के चुनावों में काफी समानताएं हैं। आम चुनाव में यूके के हर हिस्से में 18 साल और इससे अधिक उम्र के लोग अपना सांसद चुनने के लिए मतदान कर सकते हैं। ये चुनाव कुल 650 संसदीय सीटों के लिए होता है। बता दें कि इस चुनाव में चुना गया व्यक्ति ब्रिटिश संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स में पांच साल तक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है। 

पीएम सुनक को कौन दे रहा चुनौती ?

यूके के इस चुनाव में 61 वर्षीय कीर स्टार्मर पीएम मोदी के समक्ष चुनाव में होंगे। दरअसल 2020 में कीर स्टार्मर (keir starmer) को लेबर पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था। हालांकि, स्टार्मर के अध्यक्ष बनने के तुरंत बाद ही पार्टी को 85 वर्षों में सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ा। वहीं सर्वे के मुताबिक चार साल बाद 61 वर्षीय स्टार्मर ब्रिटेन के शीर्ष पद पर आसीन हो सकते हैं। बता दें कि चुनाव से पहले हुए सर्वेक्षणों में लेबर पार्टी को बहुमत मिलने का दावा किया जा रहा है। वहीं ब्रिटेन के आम चुनाव पर पूरी दुनिया की निगाहें होंगी।

बैलेट बॉक्स में होगा मतदान

आपको बता दें कि भारत की तरह यहां भी अलग-अलग क्षेत्रों से सांसद चुने जाते हैं, इसके बाद सबसे बड़ी पार्टी के सांसद अपना प्रधानमंत्री चुनते हैं। यूके में बैलेट बॉक्स में जनता वोट करती है। यहां इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का चुनाव में इस्तेमाल नहीं होता है। साथ ही यहां सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक पोलिंग बूथों पर वोटिंग होती है। वोटिंग होते ही यहां काउंटिंग शुरू हो जाती है और इसके बाद परिणाम आने लगते हैं।