The Dream of God: आपको भी सपने में भगवान दिखते हैं ? जानें क्या है इसका मतलब

सपने में भगवान के दर्शन होते है। जिसे देखकर मनुष्य काफी खुश भी हो जाता है। किसी भी व्यक्ति के लिए यह सपना देखना बहुत ही सुखद अहसास होता है लेकिन ऐसा सपना देखने पर कई बार व्यक्ति के मन में कई तरह के सवाल उठते हैं कि इस सपने का अर्थ क्या है। 

The Dream of God: आपको भी सपने में भगवान दिखते हैं ? जानें क्या है इसका मतलब

The Dream of God: सपने हर किसी को आते है। और ये सपने आपके जीवन से जुड़ी कई बातों की जानकारी भी देते हैं। कहा जाता है कि हम जगते समय जो कुछ भी सोचते है या बातें करते हैं, जो कुछ भी हमारे मस्तिष्क में चलता है वही हमें सपने में भी दिखाई देता है। कुछ सपने देखकर हम प्रसत्र हो जाते है वहीं कुछ सपने हमें विचलित कर देते है।

लेकिन कई बार ऐसा होता है जब इन्हीं में से एक सपना में मनुष्य को सपने में भगवान के दर्शन होते है। जिसे देखकर मनुष्य काफी खुश भी हो जाता है। किसी भी व्यक्ति के लिए यह सपना देखना बहुत ही सुखद अहसास होता है लेकिन ऐसा सपना देखने पर कई बार व्यक्ति के मन में कई तरह के सवाल उठते हैं कि इस सपने का अर्थ क्या है। 

सपने में भगवान दिखना शुभ या अशुभ? 

सपने में भगवान को देखना वैसे तो शुभ माना जाता है लेकिन ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि सपने में भगवान हमें किस मुद्रा या रुप में दिखें है। 

अगर सपनें मे भगवान आपको सौम्य स्वाभाव और शांत रुप में दिखाई देते है। तो यह सपना शुभ है और इसके अर्थ है कि भगवान आपको भक्ति की राह पर चलने का संकते दे रहे हैं। कभी कभी मनुष्य सुख सुविधाओं की चकाचौंध में ऐसा खो जाता है कि उसे भगवान को स्मरण तक की सुध नहीं रहती है। ऐसे में भगवान का स्वप्न में दिखाई देना आपको सही राह पर चलने का संकेत हो सकता है। 

अगर भगवान सपने में क्रोधित मुद्रा में दिखते हैं तो यह शुभ नहीं माना जाता है। इसका अर्थ माना जाता है कि शायद आप कोई गल्त काम कर रहे है या आपको कोई भी गलत कार्य करने वाले है। और अगर आप कोई गलत काम कर रहे हैं तो स्वयं में सुधार करने की जरूरत है।

उपाय

  • यदि आपको सपने में भगवान दिखाई देते है तो ये उपाय जरुर करें।
  • यदि आपको रात में सपने में भगवान के दर्शन हुए है तो दूसरे दिन मंदिर जाकर भगवान के दर्शन जरुर करें।
  • मंदिर जाकर भगवान को प्रसाद चढ़ायें और विधि विधान से पूजा करें।