Bareilly News: यूपी के बरेली में फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, 1 की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के बरेली में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां दिल्ली से आ रही सवारियों से भरी एक निजी बस फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है और 40 लोग घायल हैं। घायलों को बरेली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Bareilly News: यूपी के बरेली में फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, 1 की मौत, कई घायल

Bareilly News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) में सोमवार (20 मई) की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां दिल्ली से आ रही सवारियों से भरी एक निजी बस (Private Bus) फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है और 40 लोग घायल हैं। घायलों को बरेली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिसमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, मृतक की पहचान मेरठ निवासी 40 वर्षीय प्रेम किशन के रूप में हुई है। 

सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे बरेली के फतेहगंज थाना क्षेत्र में हुआ। दिल्ली से आ रही बस जैसे ही फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के बल्लिया फ्लाईओवर पर पहुंची तो चालक के नींद की झपकी आ गई। जिससे बस अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। 

6 लोगों की हालत गंभीर 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फ्लाईओवर से गिरने के बाद बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी और उसमें यात्री फंसे हुए थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल है। इनमें से करीब 6 लोगों की हालत गंभीर हैं। जिन्हें उच्च अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी 

वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद बरेली के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल-चाल जाना। डीएम ने संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस दौरान शहर के एसएसपी भी डीएम के साथ मौजूद रहे।